एडीएम के आकास्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का हुआ आयोजन
नवादा(सुरेश राय)। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार के आकस्मिक निधन पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। अपर समाहर्त्ता का आकस्मिक निधन 21 फरवरी की देर शाम पटना के मेदांता अस्पताल हो गया। निधन की सूचना बाद डीएम रवि प्रकाश एवं जिला स्तरीय कई पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा उनके आवास गया जिला अन्तर्गत वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात समाहरणालय परिसर में डीएम श्री प्रकाश की उपस्थिति में शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजित षोकसभा में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईष्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान डीएम श्री प्रकाष ने कहा कि वे कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति थे और पूरी लगन व निष्ठा भाव से कार्य करते थे। उनके आकस्मिक निधन से जिला प्रशासन को काफी क्षति पहुंची है। इनके निधन से पदाधिकारी तथा कर्मचारी संवर्ग में इनकी क्षति-पूर्ति असंभव है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं दुःख की इस घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।
मौके पर अपर समाहर्त्ता चन्द्र शेखर आजाद, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी के के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं समाहरणालय के सभी कर्मी मौजूद थे।
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025
एडीएम के आकास्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें