शेखपुरा : डीडीसी ने की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

शेखपुरा : डीडीसी ने की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

शेखपुरा : डीडीसी ने की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
शेखपुरा (ललन कुमार)। आज शनिवार को डीडीसी संजय कुमार द्वारा बड़ी करवाई की गई। डीडीसी की इस कार्रवाई से कर्मियों में हड़कंप मच गया है। डीडीसी द्वारा यह कार्रवाई आवास योजना के एक आवास सहायक पर करवाई की गई है। आवास योजना के तहत आवास सहायक द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने दी। उन्होंने बताया कि गगौर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पुजारी कुमार द्वारा शिकायत किया गया था कि बबलू कुमार आवास सहायक आवास योजना के अंतर्गत 05 लाभुकों का फर्जी जियो टैगिंग कर आवास योजना की राशि गलत तरीके से भुगतान कर दी गई है जांच 03 सदस्य जांच समिति के द्वारा कराई गई तो वह मामला जांच के क्रम में सत्य पाया गया । यह फर्जीवाड़ा घटकुसुम्भा प्रखंड के पानापुर पंचायत में की गई है । डीपीआरओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर बबलू कुमार पर अनुशासनिक करवाई करते हुए उनका अनुबंध रद्द कर सेवा समाप्त करने का डीडीसी ने आदेश दिया है। वही एक अन्य मामले में डीडीसी सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक ने चेवाड़ा प्रखंड के लहना ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक शिव विभूति के विरुद्ध भी अनुशासनिक करवाई करते हुए अनुबंध रद्द कर सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है । शिव विभूति को एक आपराधिक मामले में सीजेएम शेखपुरा एवं जिला न्यायाधीश शेखपुरा के द्वारा दोषी पाया गया है, जिसके आलोक में यह करवाई कि गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें