अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 8 मार्च 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित - जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित - यह दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सम्मान देने का प्रतीक हैः-डीडीसी - नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार हैः-वीणा
नवादा(सुरेश राय)। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर समाहर्त्ता चंद्रोखर आज़ाद के नेतृत्व में वरीय उप समाहर्त्ता राजीव कुमार द्वारा समाहरणालय वर्ग के पुरुष पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई। मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ यह प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं सभी महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करूंगा और उनके अधिकारों की रक्षा करूंगा। मैं हर रूप में लैंगिक समानता को बढ़ावा दूंगा और किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करूंगा। मैं अपने घर, कार्यस्थल और समाज में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करूंगा और उन्हें समान अवसर दिलाने का प्रयास करूंगा। मैं महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का न केवल विरोध करूंगा, बल्कि उसके खिलाफ आवाज भी उठाउंगा। मैं अपनी सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर एक ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करूंगा, जहां हर महिला सुरक्षित, स्वतंत्र और सशक्त महसूस करे। मैं समाज में उन रूढ़ियों को समाप्त करने का प्रयास करूंगा, जो महिलाओं की प्रगति में बाधक बनती हैं। मैं आने वाली पीढ़ियों को लैंगिक समानता के मूल्यों से परिचित कराउंगा और अपने कार्यों से उन्हें सही मार्ग दिखाउंगा। इस अवसर पर मैं संकल्प लेता हूं कि एक न्यायसंगत और समानता पर आधारित समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा। ापथ ग्रहण के उपरांत, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, महिला विकास निगम एवं जिला प्राासन के संयुक्त तत्वावधान में डीआरडीए के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी प्रियंका रानी, डीपीओ आईसीडीएस निरूपमा शंकर, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, डीपीओ शिक्षा प्रियंका कुमारी, वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक राजकुमारी तथा स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष वीणा मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी ने उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने का अवसर है, बल्कि यह हमें इस बात पर विचार करने के लिए भी प्रेरित करता है कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें और अधिक ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला यह दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सम्मान देने का प्रतीक है। वहीं वीणा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति है और रिश्तों को संवारने की शक्ति रखती है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। महिला हेल्पलाइन की प्रबंधक राजकुमारी ने कहा कि मैं स्त्री हूं, बसंत की तरह सौंदर्य, प्रेरणा और पुनर्निर्माण से भरी हूं। मैं समर्पण, त्याग, शक्ति, साहस और करुणा का प्रतीक हूं। अगर हम समाज को सशक्त बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है, महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना, ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित जिले में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें महिला पदाधिकारी, महिला कर्मी, महिला शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, जीविका दीदी, महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट महिला चिकित्सक एवं कर्मी, स्वच्छता कर्मी, उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी तथा सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाएं ाामिल है। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनिता प्रिया द्वारा किया गया। मौके पर पुष्पा कुमारी, वीणा मिश्रा, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, कुमारी भारती, रिंकी कुमारी, हेना तबस्सुम तथा रूचि कुमारी सहित अन्य सम्मानित महिलाएं भी मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें