Skp7news नवादा : इंडियन ऑयल ने दीपावली धमाका लकी ड्रा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : इंडियन ऑयल ने दीपावली धमाका लकी ड्रा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Skp7news नवादा : इंडियन ऑयल ने दीपावली धमाका लकी ड्रा के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
नवादा(सुरेश राय)। इंडियन ऑयल के द्वारा दीपावली के समय एक तय राशि का पेट्रोल खरीदने वाले ग्राहकों को कूपन दिया गया था। शुक्रवार को क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ताओ, बुद्धिजीवियों व पत्रकारों के समक्ष लकी ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सफल विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार उपलब्ध करा दी गई। इंडियन आयल कंपनी के आदेशानुसार जिले के वारिसलीगंज के सभी पेट्रोल पम्प के द्वारा पेट्रोल की बिक्री पर कूपन दिया गया था, जिसमें वारिसलीगंज के मेहता पेट्रोल पम्प के संचालक अरुणंजय मेहता के नेतृत्व में 300 या उससे अधिक का पेट्रोल लेने वाले 16 सौ ग्राहकों को कूपन दिया गया था, जिसका क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ गोविंद जी तिवारी, मुखिया राजकुमार सिंह, शिवचरण मेहता तथा डॉ शंभू शरण सहित स्थानीय पत्रकारों एवं एक दर्जन से अधिक बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में लक्की ड्रा किया गया, जिसमें 20 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ड्रा में प्रथम पुरस्कार आजमपुर के माखनलाल कुमार को हेलमेट, द्वितीय पुरस्कार शेरपुर के कालीचरण को डिनर सेट तथा तृतीय पुरस्कार के रुप में गोपाल कुमार को थरमस बोतल सहित सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ड्रा के माध्यम से पुरस्कार पाकर विजेताओं में काफी खुशी देखी जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें