पुलिस सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुघर्टना पर रोक लगाने के लिए भी काम करती हैः-एसएचओ - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

पुलिस सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुघर्टना पर रोक लगाने के लिए भी काम करती हैः-एसएचओ

पुलिस सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुघर्टना पर रोक लगाने के लिए भी काम करती हैः-एसएचओ
नवादा(सुरेश राय)। पुलिस सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं है, बल्कि सडक दुघर्टना को कम करने के लिए भी काम करती है। उक्त बाते शनिवार को जिले के वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंसपेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने झाड़ी साफ कराने के दौरान कही। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के दुघर्टनाग्रस्त जोन वारिसलीगंज-खराट पथ पर बासोचक गांव के पास सड़क किनारी रहे झाड़ी को जेसीबी के माध्यम से काटकर रास्ते को साफ किया गया। इसके पूर्व वारिसलीगंज आरओवी पर वारिसलीगंज-बरबीघा पथ पर विष्वकर्मा चौक के पास रहे बबुर का पेड़ को कटवाकर रास्ते को साफ किया गया था। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिस स्थान पर सड़क किनारे रहे झाड़ी तथा बबुल का पेड़ है, जिससे सड़क का रास्ता दिखाई नहीं पड़ता है, उसे साफ कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अभी भी थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्ग के किनारे झाड़ी है, जिससे सड़क हादसे की डर बना रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें