Skp7news शेखपुरा : पुलिस ने झारखंड के शराब सप्लायर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जप्त - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 20 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : पुलिस ने झारखंड के शराब सप्लायर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जप्त

Skp7news शेखपुरा : पुलिस ने झारखंड के शराब सप्लायर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जप्त
शेखपुरा (ललन कुमार)। शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज रविवार को शेखपुरा नगर क्षेत्र के कॉलेज मोड़ एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति जमुई की तरफ से विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे है। इस गुप्त सूचना के सत्यापन को लेकर शेखपुरा थाना के गश्ती दल द्वारा कॉलेज मोड़ के पास वाहन जॉच को लगाया गया। तभी एक स्कॉर्पियो का चालक पुलिस बल को देखकर वाहन पीछे की ओर मोड़ने लगा। जिस पर शंका होने पर गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से स्कॉपियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही नाम-पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम तपन कुमार राव, पिता - जागेश्वर राव, सा०-करमा थाना-तालझारी जिला दुमका राज्य-झारखंड बताया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी के द्वारा स्कॉर्पियो नं०-डब्लू. बी. -38 डब्लू 5566 का तालाशी लेने पर स्कार्पियो से कुल 20 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसे खोलने पर उसमे भिन्न-भिन्न ब्रांड का विदेशी शराब था । 375 एमएल का कुल 477 बोतल में 178.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।चालक तपन कुमार राव के शरीर की तालाशी लेने पर उनके पेन्ट के पैकेट से 3000 /- रूपया नगद एवं एक ऍन्डरॉयड विवो कम्पनी का मोबाईल बरामद किया गया। चालक से गहराई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह झारखंड से अवैध विदेशी शराब को बड़ी मात्रा में बिहार लाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर सप्लाई करने का कार्य करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें