Skp7news नवादा : आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करे जिला प्रशासन -माले,मृतक परिवार को पचास लाख मुआवजा की मांग - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करे जिला प्रशासन -माले,मृतक परिवार को पचास लाख मुआवजा की मांग

Skp7news नवादा : आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करे जिला प्रशासन -माले,मृतक परिवार को पचास लाख मुआवजा की मांग


नवादा(suresh roy)। सूदखोरों के द्वारा आत्महत्या के लिए विवश करने वालों पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने, नामित सभी सूदखोरों को गिरफ्तारी करने, मृतक के परिवार को 50 लाख रूपये मुआवजा देने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा महाजनी कर्ज माफ करने की मांग को लेकर भाकपा माले के तत्वाधान में कार्यकर्त्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्षन किया।



अंबेडकरपार्क से विरोध मार्च निकाल कर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रजातंत्र चौक पर पहुंच जमकर नारेबाजी किया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व भाकपा माले नेता सह अरवल विधायक महानन्द सिह, भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य रीता वर्णवाल व सावित्री देवी अखिल भारतीय किसान महासभा के सह सचिव राजेन्द्र पटेल तथा भाकपा माले के जिला सचिव भोला राम ने संयुक्त रूप से कर रहे थे।


तत्पश्चात स्टेशन परिसर में सभा को संबोधित करते हुए अरवल विधायक महानन्द सिंह ने कहा कि महाजनी कर्ज में डुबे केदार लाल गुप्ता पर सूदखोरों के द्भयंकर प्रताङना किया गया है, जिसके कारण उन्होने पत्नी समेत तीन बेटी एक बेटा के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने को विवश हुए। उन्होने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि जनसंहार है। जिला प्रशासन चाहती तो इनके दो बच्चे को बचाया जा सकता था, परंतु सही समय पर इलाज नही करवा पाए। यह मामला अपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और तो और कोई अन्य राजनीतिक पार्टी का कोई प्रतिक्रिया नहीं आना यह साबित करता है कि सूदखोर अपराधियों का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। मृतक के पुरे परिवार आतंकित है और संभावना है कि अपराधी को बचाने की नूरकुश्ती चल रहे है।



आत्महत्या की घटना की जांच करने पहुचें भाकपा माले के अरवल विधायक महानन्द सिंह, राज्य कमिटी सदस्य रीता वर्णवाल, अखिल भारतीय किसान महासभा के राजेन्द्र पटेल, सावित्री देवी तथा नरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी भाकपा माले उन अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन चलाने का घोषणा भी की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक की बेटी गुंजा कुमारी से मिलकर घटना की पुरी जानकारी ली।



इस दौरान गुंजा कुमारी ने बताई कि मेंरे पिता कर्ज जरूर लिए थे, पिछले 5-6 साल से कर्ज लौटाते गए, इसके बावजूद भी घर पर मनीष सिंह, तथा टुनटुन सिंह धमकी देते थे, तब इससे अजीज होकर अपनी इज्जत आवरू बचाने के लिए जहर खाकर सपरिवार आत्महत्या कर लिया, जो मेरे लिए दुर्भाग्यपुर्ण है।  मौके पर जिला कमिटी सदस्य अजीत कुमार मेहता, जगदीश चौहान, प्रफुल पटेल, मेवालाल राजवंशी, रमेश पासवान तथा सुदामा देवी प्रमुख मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें