कैमूर :पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

कैमूर :पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

कैमूर :पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार मंनु कुमार सिंह -
कैमूर- न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर शनिवार को कैमूर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमे रामगढ़ थाना से तीन वारंटी जो देहवलिया गांव निवासी बेचू राम का पुत्र जयहिंद राम व बैजनाथ शर्मा का पुत्र सुरेन्द्र शर्मा तथा झांगू राम का पुत्र धनु राम शामिल हैं। वहीं दुर्गावती थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनसराय गांव निवासी घुरफेकन यादव का पुत्र योगी यादव, जबकि भभुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी स्वर्गीय शोभू सिंह का पुत्र महेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें कानूनी कार्रवाई करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें