Skp7news शेखपुरा: नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेता को 5000 और उपविजेता को 3000 के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
शेखपुरा (ललन कुमार) । आज रविवार को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन समाहरणालय के परेड मैदान में किया गया। इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीएम सावन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए बालक वर्ग के प्रतिभागियों को रवाना किया गया। इसके बाद 10 किलोमीटर के दौड़ के लिए बालिका वर्ग के प्रतिभागियों भी को रवाना किया गया। उसी तरह 5 किलोमीटर बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को नियत अंतराल पर रवाना किया गया।
बता दें कि 10 किलोमीटर वर्ग के प्रतिभागियों के लिए समाहरणालय मैदान से चाँदनी चौक, दल्लू चौक, स्टेशन रोड, गिरिहिन्डा, वाईपास होते हुए तीनमुहानी मोड़ से समाहरणालय मैदान तक के रुट निर्धारित किया गया था। जबकि 5 किलोमीटर वर्ग का रुट समाहरणालय मैदान से चाँदनी चौक, वीआईपी रोड वाईपास रोड होते हुए तीनमुहानी मोड़ से समाहरणालय मैदान तक निर्धारित किया गया था।
10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में भदौस के सुरेन्द्र कुमार विजेता, लक्ष्मीपुर के आलोक कुमार उपविजेता रहे। भदौस के ही कौशल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि रितिक कुमार नोनिया, राजा कुमार, रिषभ कुमार, नीरज कुमार, राम निवास कुमार, तिलकदेव कुमार ने क्रमशः चतुर्थ स्थान से नवम स्थान प्राप्त किया।
10 किलोमीटर बालिका वर्ग में हथियावाँ की शिवानी कुमारी विजेता एवं डोवाडीह की प्रतिमा कुमारी उपविजेता रही। फतेहपुर की चाँदनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निशा कुमारी, प्रीति कुमारी, शिम्पी कुमारी, संध्या कुमारी, निकिता कुमारी, सविता कुमारी एवं रिंकी कुमारी ने क्रमशः चतुर्थ स्थान से दशम स्थान प्राप्त किया।
05 किलोमीटर बालक वर्ग में भदौस के राजा सरगम विजेता, महादेव स्थान के गौरव कुमार उपविजेता रहे। मोनू कुमार, तूफान कुमार, विलास कुमार, जयंत बिहारी अमित कुमार प्रेमनाथ एवं गौतम कुमार ने क्रमशः चतुर्थ स्थान से दशम स्थान प्राप्त किया ।
05 किलोमीटर बालिका वर्ग में माउर ग्राम की शिवानी कुमारी विजेता एवं अम्बारी ग्राम की छोटी कुमारी उपविजेता रही । लोदीपुर की सुषमा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। राखी कुमारी, सपना कुमारी, रीतू कुमारी, निभा कुमारी, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी, एवं साधना कुमारी ने क्रमशः चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर के बालक वर्ग में 278 एवं बालिका वर्ग में 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 05 किलोमीटर बालक वर्ग में 505 एवं बालिका वर्ग में 221 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को 5000-5000 रुपये ,उपविजेता को 3000-3000 एवं तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को 2000-2000 रुपये पुरस्कार के साथ-साथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि चतुर्थ स्थान से दशम स्थान प्राप्त सभी प्रतिभागियों को 1000-1000 रुपये पुरस्कार के रुप में तथा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, शेखपुरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा, जिला गोपनीय पदाधिकारी, शेखपुरा, डॉक्टर अर्चना कुमारी, वरीय उपसमाहर्त्ता, शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, शेखपुरा, एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय वर्ग एवं षिक्षा विभाग के कर्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
रविवार, 20 नवंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा: नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेता को 5000 और उपविजेता को 3000 के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
Skp7news शेखपुरा: नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेता को 5000 और उपविजेता को 3000 के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें