Skp7news शेखपुरा : शेखपुरा पुलिस ने किया दिव्या हत्याकांड का खुलासा, फरार अभियुक्त गिरफ्तार
शेखपुरा (ललन कुमार)। शेखपुरा पुलिस ने हत्या के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर शेखपुरा थाना कांड सं0-611/22 दिनांक 16.10.22 धारा-363 भा०द्र०वि० परिवर्तित धारा-304बी / 302/201 /120बी/34 भा0द0वि0 दर्ज है। इस मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार पिता सुरेश यादव सा0 गिरिहिण्डा चौक थाना+जिला शेखपुरा को 07 जनवरी 2023 को पचना मेन रोड से गिरफतार किया गया है।
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गिरफतार अभियुक्त से पूछ-ताछ करने पर इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि घटना के दिन डॉ० नवल कुमार यादव जो इनके मामा है. फोन कर उन्हें बताया कि घर पर कुछ जरूरी काम है, तुम जल्दी से मेरे घर पर आ जाओ।
इस पर गिरफ्तार अभियुक्त अपने मामा के घर आया ।मामा नवल कुमार यादव ने बोला कि उपर वाले कमरे में चलो। इस पर वह तथा वहाँ पर पहले से खड़ा आशीष कुमार एवं मनीष कुमार उपर वाले कमरे के अंदर गये। वहां उनलोंगों ने देखा कि डॉ0 नवल कुमार यादव पहले से कमरे के अन्दर मौजूद है तथा बेड पर आशीष की पत्नी दिव्या कुमारी (मृतका) का शव पड़ा हुआ है। उसने अपने मामा नवल कुमार यादव से पूछा कि यह कैसे मरी है। तो नवल कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि ये सब बात बाद में बतायेंगे। इसके बाद वह एवं आशीष दोनों मिलकर दिव्या कुमारी के शव को कपड़ा में लपेट लिये और शव को एक तरफ मनीष कुमार,आशीष कुमार तथा दूसरी तरफ वह एवं नवल कुमार यादव पकड़ा तथा शव को उठाकर छत से सीढ़ी होकर नीचे उतरा । शव को ऐम्बूलेंस में रख दिये।
इसी बीच नर्स अर्चना कुमारी कपड़ा में लपेटे हुए एक बच्चे को हाथ में लिये हुए थी। वह तथा आशीष पीछे शव के पास बैठ गये और ऐम्बूलेंस चालक सुनील चौधरी और मनीष कुमार आगे बैठ गये। नर्स अर्चना कुमारी बच्चा किसके हाथ में दिया यह वह नहीं देख सका।
डॉ० नवल कुमार यादव के बतायेनुसार मुंगेर खगड़िया पुल पर रात्रि में पहुँचकर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया और वे वापस आ गये। कुछ दिन के बाद आशीष कुमार एवं मनीष कुमार तथा ऐम्बूलेंस चालक सुनील चौधरी पकड़े गये तथा वह पुलिस के डर से घर छोड़कर जहाँ तहाँ छुपता रहा। आज सुबह में हाईवा गाड़ी लेकर मुंगेर जाने वाला था कि पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
शनिवार, 7 जनवरी 2023
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा : शेखपुरा पुलिस ने किया दिव्या हत्याकांड का खुलासा, फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Skp7news शेखपुरा : शेखपुरा पुलिस ने किया दिव्या हत्याकांड का खुलासा, फरार अभियुक्त गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें