साइबर थाना पुलिस ने चार मोबाइल के साथ दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 8 मार्च 2025

साइबर थाना पुलिस ने चार मोबाइल के साथ दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने चार मोबाइल के साथ दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार - गिरफ्तार ठग भोले-भाले लोगों को सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर करता था ठगी
नवादा(सुरेश राय)। साइबर अपराधी प्रतिदिन नए-नए तरकीब निकालकर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। कभी ब्रांडेड कंपनी का एजेंसी दिलाने, सस्ते दर पर ऋण दिलाने तो कभी एसएमएस के माध्यम से मैसेज भेजकर भोले-भाले लोगों को ठगने का काम कर रहे है। इसी कड़ी में साइबर थाना की पुलिस ने को गुप्त सूचना मिली कि जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर इपराधी ठगी का काम कर रहा है। सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मीर बिगहा गांव से 4 मोबाइल के साथ दो ठगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठगो में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीर बिगहा गांव निवासी श्रवण तांती का 24 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार तथा नालंदा जिला अन्तर्गत कतरी सराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह गांव निवासी अजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार षामिल है। इस संबंध में साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी प्रिया ज्याति ने बताया कि गिरफ्तार उक्त दोनों साइबर अपराधी बजाज फाईनेंस, धनी फाईनेंस तथा अल्ट्राटेक सीमेंट का कर्मचारी बनकर लोगों को सस्ते दर पर लोन और सीमेंट दिलाने के नाम पर ठगने का काम करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों ठगो के विरूद्ध साइबर थाना कांड संख्या-30/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें