Skp7news भागलपुर : बीजेपी ने जदयू के साथ किया बड़ा खेल, जदयू का 201 कार्यकर्ता हुआ बीजेपी में शामिल - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

Skp7news भागलपुर : बीजेपी ने जदयू के साथ किया बड़ा खेल, जदयू का 201 कार्यकर्ता हुआ बीजेपी में शामिल



Skp7news भागलपुर। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के काफी संख्‍या में नेता व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर गए हैं। भागलपुर में जदयू में बड़ी टूट होने की खबर आ रही है।

दो सौ एक जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में अपनी आस्‍था जताई है। सभी ने एक स्‍वर में कहा कि देश को भाजपा और नरेंद्र मोदी की आवश्‍यकता है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रोहित पांडे की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जदयू के जिला उपाध्यक्ष ओम भास्कर गुप्ता के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव सिंह ने मंच संचालन किया। समारोह को जिला महामंत्री देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, कमलजीत झा, राजेश टंडन, संदीप शर्मा, संगीता तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस संगठन की विशेषता है कि यहां छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

भाजपा की सदस्‍या लेने वाले ओम भास्कर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह दिन रात निस्वार्थ भाव से देश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं, उसी से प्रभावित होकर हम सभी इस दल में आए हैं। नंदकिशोर हरि ने कहा कि भाजपा ने देश के शीर्ष स्थान पर दलितों को बिठाकर जो सम्मान दिया है, इतना सम्मान आज तक किसी राजनीतिक दल ने दलितों का नहीं किया है।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से नंदकिशोर हरि, जयजीत दत्ता, कुणाल सिंह, राकेश रंजन, चंदन करण, चंदन कुमार, सानू शर्मा, प्रमोद यादव, रूपेश पाठक, प्रभाकर आनंद, देव आशीष नंदी, सानू सिंह, गोपाल चुनियारा, प्रीतम कुमार दीपक, दिवाकर भारती, सोनू कुमार, चेतन शर्मा आदि शामिल थे। इधर, जदयू जिलाध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि मैं श्रावणी मेला की तैयारी में व्यस्त हूं। मुझे कोई जानकारी नहीं है।

भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी से लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसकी विचारधार और उद्देश्‍यों की जानकारी दी जा रही है। लगातार पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने कहा कि इससे भाजपा यहां काफी मजबूत होगी। हालांकि उन्‍होंने कहा कि जदयू नेता पहले से ही हमारे साथ थे। वे एनडीए में शामिल था। अक्‍सर साथ-साथ मिलना होता था। जदयू के लगभग दो सौ नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा में विश्‍वास जताया और बीजेपी जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय के सामने पार्टी की सदस्‍यता की। भाजपा के जिला कार्यकारी अध्‍यक्ष संतोष कुमार ने भाजपा में शामिल होने वाले जदयू नेताओं को बधाई व शुभमनाएं दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें