Skp7news शेखपुरा : शेखपुरा सेंट्रल स्कूल की छात्रा ने इसरो के स्पेस क्विज प्रतियोगिता में लहराया परचम, अनुष्का सम्मानित होकर महसूस किया गौरवान्वित - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

Skp7news शेखपुरा : शेखपुरा सेंट्रल स्कूल की छात्रा ने इसरो के स्पेस क्विज प्रतियोगिता में लहराया परचम, अनुष्का सम्मानित होकर महसूस किया गौरवान्वित

शेखपुरा जिला के स्टेट बैंक के पीछे स्थित शेखपुरा सेंट्रल स्कूल की छात्रा अनुष्का सिन्हा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान विभाग इसरो के द्वारा आयोजित 6 जुलाई से 20 जुलाई तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर पूरे जिला में खुशी का माहौल है। खासकर छात्र-छात्राओं में उत्साह चरम पर है।

 इसरो के इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल करना अनुष्का के लिए कठिन चुनौतीपूर्ण थी लेकिन उसने अपने मेहनत और प्रतिभा के बल पर इसरो के द्वारा आयोजित इस स्पेस क्विज प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर गौरवान्वित महसूस कर रही है। अनुष्का ने बताया कि साइंस के विषय को गंभीरता से अध्ययन कर अनुसंधान के क्षेत्र में अनोखा कार्य करने की उसकी हौसला है। वैज्ञानिक बंद कर देश की सेवा करना है। इस हौसले के जरिए उसने स्कूल के साथ-साथ जिले भर के वासियों और देश का भी नाम गौरवान्वित किया है। अनुष्का ने कहा कि उनके विद्यालय के पढ़ाई और उनके मेहनत का ही फल है कि उसने इसरो के स्पेस क्विज प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है ।


अनुष्का के इस सफलता पर उनके पिता धर्मेंद्र कुमार  काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके पिता ने कहा यदि कोई छात्र या छात्रा लगन के साथ साइंस ऐसे कठिन सब्जेक्ट की पढ़ाई करती है तो निश्चित तौर पर सफलता उनकी कदम को चूम सकती है। वही अनुष्का ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता का अहम योगदान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें