Skp7news शेखपूरा: डीएम ने बड़ी गंभीरता से जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी और उसे निपटारे का दिया निर्देश
शेखपुरा (ललन कुमार) : आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जनता के दरवार में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम खुद फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी शिकायतों को सुना और समस्याओं का निपटारा करने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
आज जनता दरबार में कुल 60 मामले आयें जिसमें ज्यादातर मामलें भूमि विवाद, बिजली बिल, गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा करना, राशन कार्ड, पेजयजल की समस्या, बिजली बिल में सुधार, मारपीट का मामला, नल-जल की समस्या, वृद्धा पेंशन, आपदा के तहत मिलने वाली राशि का मामला, बुजूर्ग माता का भरण-पोषण का मामला, रास्ता अवरूद्ध करने, जान मारने की धमकी देना, मारपीट का मामला, नया शौचालय का निर्माण का मामला, किसान योजना का लाभ नहीं मिलने, बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत कर्मी का वेतन भुगतान का मामला, गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करने, निवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित मामले थे।
जनता दरबार में ग्राम-ऐफनी के कांति देवी के राशन कार्ड संबंधित मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। संज्ञान लेते हुये नया राशन कार्ड हस्तांतरित किया गया। राशन कार्ड प्राप्त करने वाली वृद्ध महिला द्वारा खुशी व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त गलत तरीके से भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में भी एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। आम जनता के द्वारा प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।
जनता के दरवार में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में आज उप विकास आयुक्त शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा, जिला अवर निबंधक शेखपुरा, के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें।
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपूरा: डीएम ने बड़ी गंभीरता से जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी और उसे निपटारे का दिया निर्देश
Skp7news शेखपूरा: डीएम ने बड़ी गंभीरता से जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी और उसे निपटारे का दिया निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें