Skp7news कैमूर : डीएम - एसपी ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक, दिये कई दिशा निर्देश
भभुआ (कैमूर) ब्यूरो शंभूनाथ सिंह : जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में आज शुक्रवार को राजस्व, खनन, नीलाम पत्र एवं मद्य निषेध से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में डीएम ने ऑनलाइन दाखिल- खारिज के निष्पादन से संबंधित ऐसे मामले जो 21 दिनों से अधिक दिनों तक लंबित थे , उसको यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने अपने अंचल अंतर्गत जल जीवन हरियाली के तहत जल निकाय से संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया । उन्होंने नीलामपत्र के अंतर्गत सप्ताहिक विशेष अभियान चलाकर वारंटी को गिरफ्तार कर नीलाम पत्र शाखा के लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में वरीय उप समाहर्ता प्रभारी राजस्व शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनियां, भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ एवं मोहनियां, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनियां, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष ,जिले के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022
Skp7news कैमूर : डीएम - एसपी ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक, दिये कई दिशा निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें