Skp7news शेखपुरा: ट्रेन से विदेशी शराब का कारोबार करने वाला दो धंधेबाज शराब के साथ गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 20 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा: ट्रेन से विदेशी शराब का कारोबार करने वाला दो धंधेबाज शराब के साथ गिरफ्तार

Skp7news शेखपुरा: ट्रेन से विदेशी शराब का कारोबार करने वाला दो धंधेबाज शराब के साथ गिरफ्तार
शेखपुरा( ललन कुमार)। पुलिस ने ट्रेन से शराब का कारोबार करने वाले दो धंधेबाज को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लखीसराय की ओर से कुछ व्यक्ति विदेशी शराब लेकर शेखपुरा की ओर ट्रेन से आ रहे है। इस सूचना के सत्यापन के लिए कुसुम्भा ओपी के पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ कुसुम्भा हॉल्ट के पास पहुँचे तो दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हाथ में झोला लिये खड़ा था। पुलिस पर नजर पड़ते ही वे भागने लगे। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सशस्त्र बल की सहयोग से दोनों धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज से नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 1. रौशन कुमार, पिता - स्व० बृजनन्दन सिंह, सा०- अफसर ,थाना - वारसलीगंज, जिला- नवादा 2. धीरज कुमार ,पिता - रविन्द्र सिंह, सा० - धनवा, थाना- रूपओ जिला- नवादा बताया। पुलिस द्वारा रौशन कुमार के हाथ में काले रंग के दो बैग की तालाशी लेने पर दोनो बैग से इम्पीरियल ब्लू 750 एम0एल0 का 17 बोतल मात्रा - 12.75 लीटर एवं पास से एक ओपो कम्पनी का एक बड़ा मोबाईल बरामद किया गया। धीरज कुमार के हाथ में लिये बाल्टी एवं कपड़ा के थैला से 750 एम0एल0 का 11 बोतल सिगनेचर विहस्की अंग्रेजी शराब मात्रा - 8.250 लीटर व एक बैलेण्डर प्राईड बिना कमर का 750 एम0एल0 एवं पास से एक विवो कम्पनी का बड़ा मोबाईल बरामद हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें