Skp7news शेखपुरा : मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने निर्वाचक सूची से संबंधित पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ किया बैठक, दिए कई निर्देश
शेखपुरा (ललन कुमार)। निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मुंगेर प्रमंडल मुंगेर की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची से संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बरबीघा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन में आज सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम डीएम सावन कुमार द्वारा जल-जीवन-हरियाली से संबंधित प्रतीक चिन्ह देकर आयुक्त का स्वागत किया गया। 09 नम्बर 2022 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है जिसके दावा व आपति दर्ज करने की अंतिम तिथि 08.दिसंबर 2022 को निर्धारित की गई है।
12 नम्बर 2022 एवं 13 नम्बर 2022 को विशेष अभियान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दावे व आपतियों का निराकरण हेतु अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है। 05 जनवरी 2023 को निर्वाचक नामावली का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया जायेगा।
आयुक्त प्रमंडल मुंगेर द्वारा सभी मान्यता प्राप्त दलों के बुथ स्तरीय प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से निश्चित कराने का निदेश दिया गया है ताकि सही सूची बनाई जा सके। नये वोटरों को वोटर लिस्ट में जोड़ने हेतु कैंप का आयोजन कॉलेजों में करने का निर्देश दिया गया है। सभी जन प्रतिनिधियों का नाम वोटर लिस्ट में हो इसकी समीक्षा बारीकी से कर लिए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी व्यक्ति का नाम यदि वोटर लिस्ट से हटाया जाता है तो संबंधित रिकॉर्ड अवश्य होनी चाहिए। प्रायः देखा जाता है कि एक ही घर के व्यक्तियों का नाम दो वार्डों में दर्ज रहता है, जो सही नहीं है। एक घर के सभी व्यक्तियों का नाम एक ही वार्ड में हो, इस पर बीएलओ को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसकी जॉच उप निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर से भी कर लें। किसी घर में मतदाताओं की संख्या-15 से अधिक है तो इसकी जॉच अवश्य कर ली जाय। मतदाता सूची में अस्पष्ट फोटो होने पर उसे संशोधित कर लिया जाय।
मतदाता आधार सिडिंग का कार्य में भी प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बुथ स्तरीय प्रतिनिधि नियुक्त किया जाय। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी को बीएलओ की लिस्ट सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया एवं प्रत्येक शनिवार को अवर निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बीएलओ की समीक्षा बैठक ,सभी बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करने का भी निदेश दिया गया है।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत डीएम द्वारा तेउस गांव में स्ट्रावेरी की खेती देखने का अनुरोध किया गया जिसे आयुक्त द्वारा स्वीकार करते हुये बारीकी से स्ट्रावेरी की खेती का निरीक्षण किया गया। डीएम द्वारा जिले के किसानों को वैकल्पिक खेती करने में हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में रत्नांवर निलय, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक,डी॰आर॰डी॰ए॰ शेखपुरा, सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।
सोमवार, 14 नवंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा : मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने निर्वाचक सूची से संबंधित पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ किया बैठक, दिए कई निर्देश
Skp7news शेखपुरा : मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने निर्वाचक सूची से संबंधित पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ किया बैठक, दिए कई निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें