Skp7news नवादा : मगही महोत्सव में सहभागी बनेंगे कवि और कलाकार,काव्य-पाठ के माध्यम से अपनी सोंधी मिट्टी की खुशबू को विस्तृत फलक प्रदान करने में बनेंगे सहभागी - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 13 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : मगही महोत्सव में सहभागी बनेंगे कवि और कलाकार,काव्य-पाठ के माध्यम से अपनी सोंधी मिट्टी की खुशबू को विस्तृत फलक प्रदान करने में बनेंगे सहभागी

Skp7news नवादा : मगही महोत्सव में सहभागी बनेंगे कवि और कलाकार,काव्य-पाठ के माध्यम से अपनी सोंधी मिट्टी की खुशबू को विस्तृत फलक प्रदान करने में बनेंगे सहभागी
नवादा(सुरेश राय)। जिले के कौआकोल र्पखंड के मानसागर गांव स्थित प्रमोद फ्लावर मील में समाजसेवी राम नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कवियों व कलाकारों की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि 20 से 27 नवम्बर तक की अद्वितीय राष्ट्रव्यापी मगही महोत्सव सह पहली बार की मगही पुस्तक मेला में वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह, कवि प्रमोद कुमार पांडेय, रेजा तस्लीम, कलाकार चन्द्रमौली कुमार, जनसेवक राम नरेश प्रसाद सिंह तथा जादूगर मनोज कुमार अपनी काव्य और कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मगही महोत्सव का आयोजन मगही भाषा के प्रबल दावेदार, दर्जनों पुस्तकों के रचयिता और नई दिल्ली से प्रकाशित मगही पत्रिका के संपादक धनंजय श्रोत्रिय के नेतृत्व में गठित आयोजन समिति करेगी। यह कार्यक्रम स्वागत समिति की निगहबानी में गोपाल हॉस्पिटल, निरामय नगर, नौबतपुर में नियतकालीन सत्रों में संपन्न होगा। इस महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों मगही साहित्य अध्येता भाग लेकर मगध की साहित्य, संस्कृति और परंपरा के सीधे साक्षात्कार करेंगे तथा नाटक, नृत्य, जादू व काव्य-पाठ के माध्यम से अपनी सोंधी मिट्टी की खुशबू को विस्तृत फलक प्रदान करने में सहभागी बनेंगे। इस पुस्तक मेला में मगही पुस्तकों का एक विशाल स्टॉल भी लगाया जाएगा, जिससे पाठकों का सीधा संवाद भी होगा। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षाविद् आदर्श शिक्षक और शिक्षक नेता स्मृति शेष रामवृक्ष सिंह की तीसरी पुण्यतिथि समारोहपूर्वक 25 नवम्बर को स्व गया सिंह धर्मशाला, पांडेय गंगौट में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें स्मृति शेष की साहित्यिक- सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों की साहसिक भूमिका पर गहन विमर्श भी होगा। मौके पर साहित्यकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह, कवि प्रमोद कुमार पांडेय, कलाकार चन्द्रमौली कुमार, जादूगर मनोज कुमार तथा शायर रेजा तस्लीम सहित कई अन्य साहित्यविद-कलाविदों मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें