Skp7news नवादा : जेल में बंद कैदियों व पर्यवेक्षण गृह के किशोरों को मिलेगा न्याय,लम्बित मुकदमों का पूर्ण विवरण लेने के लिये प्राधिकार ने पैनल अधिवक्ता व समाज सेवियों को किया प्रतिनियुक्त - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 2 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : जेल में बंद कैदियों व पर्यवेक्षण गृह के किशोरों को मिलेगा न्याय,लम्बित मुकदमों का पूर्ण विवरण लेने के लिये प्राधिकार ने पैनल अधिवक्ता व समाज सेवियों को किया प्रतिनियुक्त

Skp7news नवादा : जेल में बंद कैदियों व पर्यवेक्षण गृह के किशोरों को मिलेगा न्याय,लम्बित मुकदमों का पूर्ण विवरण लेने के लिये प्राधिकार ने पैनल अधिवक्ता व समाज सेवियों को किया प्रतिनियुक्त
नवादा(सुरेश राय)। पर्यवेक्षण गृह के किशोर व मंडल कारा के कैदियों को न्याय दिलाने के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकारी ने व्यक्तिगत जानकारी तथा उनसे सम्बंधित अदालत में लम्बित मुकदमों का पूर्ण विवरण लेने के लिये प्राधिकार ने पैनल अधिवक्ता व समाज सेवी को प्रतिनियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिहं ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बालक व मंडल कारा के कैदियों की पूरी जानकारी संग्रह किया जा रहा है। पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बालक की जानकारी प्राप्त करने के लिये अधिवक्ता उजमा नसीम व राकेश रौशन, पीएलभी रविकांत कुमार गोयल तथा समाज सेवी रविन्द्र कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीें मंडल कारा के कैदियों की जानकारी प्राप्त करने के लिये अधिवक्ता सतीष कुमार, मनोज कुमारी, रामाशीष प्रसाद, नीषा गुप्ता, अरूण कुमार वर्मा, कौशलेन्द्र कुमार, सुनिता कुमारी, रविन्द्र कुमार, महेश्वर प्रसाद, अमर कुमार, पीएलभी निरंजन उर्फ कारू सिहं, रौशन कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुवीन कुमार, मो फैयाज अहमद, अजय कुमार अकेला, दीपक कुमार, बिन्दु कुमारी तथा अशुतोष कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी प्रतिनियुक्त अधिवक्ता व पीएलभी एक-एक बंदी से मिलकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी तथा उनसे जुड़े मुकदमों की जानकारी प्राप्त करेगें। पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बालक से जुड़े मुकदमों की अद्यतन जानकारी किशोर न्याय परिषद से प्राप्त करेंगे तथा अपना प्रतिवेदन प्राधिकार को सौंपेगे। यह प्रक्रिया अभिरक्षा में रह रहे बाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें