Skp7news नवादा :उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने प्रबंधक के विरूद्ध जारी किया गिरफ्तारी वारंट
नवादा(सुरेश राय)। पंजाब नेशनल बैंक गोविन्दपुर शाखा प्रबंधक व प्रमंडलीय कार्यालय नालन्दा के क्षेत्रिय प्रबंधक के विरूद्ध गिरफतारी वारंट जारी हुआ है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने यह वारंट जारी किया। गिरफतार कर आयोग के समक्ष उपस्थित कराने की जिम्मेवारी नवादा व नालन्दा पुलिस अधीक्षक को सौंपा है।
उक्त दोनो प्रबंधक पर आयोग के द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नही करने का आरोप है, जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत एक अपराध है। उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के विषुनपुर निवासी दिनेश प्रसाद का बचत खाता पंजाब नेषनल बैंक गोविन्दुपर शाखा में है।
शाखा प्रबंधक ने दिनेश प्रसाद के बचत खाता से टीडीएस के रूप मे कटौती की गई राशि 7 हजार दो सौ दो रूपये को दिनेश के आयकर विभाग स्थित खाता में जमा नही किया। इस संदर्भ में उपभोक्ता दिनेश ने कई बार अनुरोध शाखा प्रबंधक से किया, बावजूद शाखा प्रबंधक के द्वारा कटौती की गई राशि को आयकर विभाग में जमा नही किये जाने पर मामला जिला उपभोक्ता आयोग पहुंचा, जहां आयोग के अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, सदस्य डॉ पूनम शर्मा व मिथिलेश कुमार ने विपक्षी बैकं के शाखा प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधक को सेवा में दोषी करार देते हुए कटौती की गई राषि को 9 फिसदी सूद के साथ वापस करने तथा मानसिक, आर्थिक व वाद खर्च के रूप में 15 हजार रूपये भुगतान करने का आदेश 9 मई 2022 को पारित किया। विपक्षी के द्वारा आयोग का अदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर आयोग ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बुधवार, 2 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा :उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने प्रबंधक के विरूद्ध जारी किया गिरफ्तारी वारंट
Skp7news नवादा :उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने प्रबंधक के विरूद्ध जारी किया गिरफ्तारी वारंट
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें