Skp7news नवादा : मिला दो डेंगू मरीज, सीएचसी में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा इलाज
नवादा(सुरेश राय)। जिले के गोविंदपुर प्रखंड में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब स्वास्थ्य केंद्र पर भी डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर सीएचसी में 5 बेड का एक वार्ड बनाया गया है और सभी टेलीमेडिसिन की भी व्यवस्था की गई है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में अब तक डेंगू से ग्रसित 3 मरीज आ चुके हैं, जिनमें एक का पहले से ही इलाज कर उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं दो डेंगू के मरीज सरकंडा निवासी दीपक कुमार और विशुनपुर के मिथुन राजवंशी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा है।
दोनों मरीजों का 15 नवम्बर को डेंगू का जांच किया गया था, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें एक का प्लेटलेट 36 हजार तो दूसरे का 47 हजार पाया गया था। तत्पष्चात दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया और जिसका बेहतर इलाज किया जा रहा है। समय-समय पर दोनों का पल्स व बीपी मापा जा रहा है और प्रत्येक दिन सीबीसी जांच भी किया जा रहा है। डेंगू से बचाव के लिए पूरे सीएचसी परिसर में व परिसर के इर्द-गिर्द कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है।
गुरुवार, 17 नवंबर 2022
Skp7news नवादा : मिला दो डेंगू मरीज, सीएचसी में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें