Skp7news शेखपुरा : डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद
शेखपुरा (ललन कुमार)। डीएम सावन कुमार ने आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जनता के दरवार में फरियादियों की फरियाद सुनी। जनता दरवार में कुल 70 मामले आये।जिसमें ज्यादातर मामलें भूमि विवाद, बिजली बिल, गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा करना, राशन कार्ड, पेजयजल की समस्या, बिजली बिल में सुधार, नल-जल की समस्या, वृद्धा पेंशन, एमएसीपी के लाभ से संबंधित मामला, साइवर फॉड का मामला, नली का पानी रोकने संबंधी मामला, खाता- खेसरा में सुधार संबंधी मामला, दबंग द्वारा रैयती भूमि पर कब्जा करने, इंद्रिरा आवास संबंधी मामला, कन्या उत्थान का मामला, प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी मामला, एलआईसी से संबंधित मामला, कपासी गॉव में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण संबंधी मामला, गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करना, निवास हेतु भूमि उपलब्ध कराना शामिल है। डीएम खुद फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। आज भासों पंडित, पिता - सुरेश पंडित ,ग्राम-सामस खुर्द को राशन कार्ड बनाये जाने संबंधी मामले में डीएम द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुये नया राशन कार्ड हस्तांतरित किया गया। जनता के दरवार में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा शेखपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा, श्रम अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, शेखपुरा, जिला कृषि पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें