Skp7news नवादा: डीएम के जनता दरवार में कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

Skp7news नवादा: डीएम के जनता दरवार में कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन

Skp7news नवादा: डीएम के जनता दरवार में कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन
नवादा(सुरेश राय)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने जनता दरबार आयोजित कर जिलेवासियों की समस्या से रू-ब-रू हुए। आयोजित जनता दरबार में आपूर्ति, भूमि विवाद, परिवहन, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, नगर निगम, भूअर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण तथा आईसीडीएस आदि से संबंधित मामले आए। दरबार में 86 आवेदन आए, जिसमें आधे से अधिक आवेदनों को डीएम ने ऑन स्पॉट निष्पादन किया। दरबार में काशीचक प्रखंड के महेषपुर ग्रामीण पुना चौहान की पत्नी विन्दा देवी के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया गया। शहबाज अख्तर ने भीम राव अम्बेदकर स्वयं सहायता समूह रोह को जन वितरण प्रणाली की दुकान निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसे जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया गया है। अकबरपुर प्रखंड के लोदीपुर के चयनित सेविका का चयन रद्द करने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसको तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए डीपीओ आईसीडीएस को भेजा गया। वहीं हसना ग्रामीण जगदीश यादव ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने के संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख किया है कि नीतू कुमारी पंचायत शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय तिरवा में कार्यरत है। दूसरी शिक्षिका नीतू कुमारी है, जो प्राथमिक विद्यालय झुंगी झोपड़ी, रामनगर पटना जिला में कार्यरत है। डीएम ने विधि-सम्मत जांच करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया। मौके पर डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा, एसडीसी अमु अमला तथा डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें