Skp7news नवादा : डीएम ने किया शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा,सभी स्कूलों में अलग-अलग छात्र व छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण कराने का दिया निर्देश
नवादा(सुरेश राय)। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यलय कक्ष में डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का अलग-अलग शौचालय निर्माण कराया जाय। इसके पूर्व में भी शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश का अनुपालन नहीं होने के कारण डीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी।
पीने का पानी का भी समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान महिला साक्षरता मिशन के तहत् सभी प्रखंडों का औसत सही पाया गया, लेकिन हिसुआ प्रखंड में मात्र 20 प्रतिशत रहने के कारण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 15 दिनों के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी वीईओ को निर्देश दिया गया कि जिन गॉवों में महिला साक्षर हो चुकी हैं, उनके जीवनी पर एक लेख लिखकर मुख्यालय में दें, ताकि और भी अशिक्षित महिलाओं को प्रेरित किया जा सके।
डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में शौचालय एवं पीने का पानी की व्यवस्था कार्य प्रतिवेदन मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए कहा कि सभी स्कूलों से 10 बजे तक फोटो के साथ उपस्थिति को स्वीकार किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समय से अपने विद्यालय में उपस्थित नहीं होने वाले 200 शिक्षकों का वेतन बंद किया गया है।
डीएम ने कहा कि जो शिक्षक का एक दिन का वेतन बंद हुआ है स्पष्टीकरण पुछते हुए वेतन रिलीज कर दें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मेन सड़कों के किनारे जितने भ
सोमवार, 7 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : डीएम ने किया शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा,सभी स्कूलों में अलग-अलग छात्र व छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण कराने का दिया निर्देश
Skp7news नवादा : डीएम ने किया शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा,सभी स्कूलों में अलग-अलग छात्र व छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण कराने का दिया निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें