Skp7news नवादा : मगही मगध नागरिक संघ का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन बंगाल में आयोजित,मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची मे शामिल करने का उठी मांग - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

सोमवार, 7 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : मगही मगध नागरिक संघ का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन बंगाल में आयोजित,मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची मे शामिल करने का उठी मांग

Skp7news नवादा : मगही मगध नागरिक संघ का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन बंगाल में आयोजित,मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची मे शामिल करने का उठी मांग
नवादा(सुरेश राय)। बिहार ही नहीं बल्कि पष्चिम बंगाल में भी गुंजा मगही भाषा। मगहीया रंग मे रंगा दिखा बंगाल के हावड़ा स्थित शरद सदन सभागार। मौका था मगही मगध नागरिक संघ का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन का। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह ने किया, जबकि उद्घाटन मगही के वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र प्रसाद सिह ने मगध सम्राट जरासंध के चित्र पर फुल माला चढाकर किया। मौके पर मगधी बाँय के जुगल किशोर भारती, हास्य कलाकार बिनय भारती तथा प्रदुम्न केशव ने मगही भाषा में ही उपस्थित लोगों को खुब हसाया। कवि गौतम सरगम, पृथवि पासवान, पुजा रितु राज तथा नरेन्द्र सिंह ने अपने कविताआंे से लोगों को सराबोर कर दिया। सम्मेलन में बिहार के नवादा, पटना, नालंदा, अरवल, राजगी तथा झारखंड सहित अन्य राज्यों के दर्जनो मगही कवि ने भाग लिया। सभी साहित्यकार, कवि तथा कलाकारों को संघ के तरफ से प्रशस्ति पत्र और शाॅल देकर मगही शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मेलन से में मगही भाषा मे एक अखबार निकालने तथा राजधानी दिल्ली में सम्मेलन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन के दौरान मगही नाटक बापू के आत्मा का मंचन किया गया, जिसे लोगों ने खुब सराहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची मे शामिल करने पर जोर दिया। मंच का संचालन संघ के महासचिव उदय शर्मा ने किया। मौके पर विजय सिंह, केदार नाथ सिंह, चमारी शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजकुमार सिंह, रामोतार राम, मानिक चंद सिंह, बिजेंदर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अर्जुन वर्मा, शालिग्राम मिश्रा, पंकज सिंह, सुमेर सिंह तथा अंकित शर्मा सहित दर्जनो मगही भाषी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें