Skp7news किशनगंज : चाय फैक्ट्री से पोठिया प्रखंड क्षेत्र खुलेगा रोजगार का अवसर ,जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने फीता काटकर उद्घाटन - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

Skp7news किशनगंज : चाय फैक्ट्री से पोठिया प्रखंड क्षेत्र खुलेगा रोजगार का अवसर ,जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने फीता काटकर उद्घाटन

Skp7news किशनगंज : चाय फैक्ट्री से पोठिया प्रखंड क्षेत्र खुलेगा रोजगार का अवसर ,जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने फीता काटकर उद्घाटन




किशनगंज (राजीव रंजन) : जिले के डुबानोची पंचायत में शुक्रवार को  इमरान टी एंड एग्रो प्रा.लि. चाय फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया।किसान इमरान आदिल द्वारा चाय फैक्ट्री की शुरूआत करने से स्थानीय चाय किसानों में खुशी की लहर है।  चाय फैक्ट्री का जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौसाद आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी, बैंक ऑफ बड़ौदा का पूर्णिया रीजनल हेड शंकर कुमार झा,इमरान टी एंड एग्रो प्रा.लि.के निदेशक इमरान आदिल व सांसद प्रतिनिधि एहसान राजा आदि ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।


बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्णिया रीजनल हेड शंकर कुमार झा ने बताया कि  बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा फाइनांस यह बिहार का पहला कंपनी है।मात्र सात माह में नियम का पालन करते हुए कंपनी ने पूरी प्रक्रिया को पूरी कर फैक्ट्री चालू कर लिया ।फैक्ट्री के निदेशक सह जिप सदस्य इमरान आदिल ने कहा कि यह फैक्ट्री चालू होने से स्थानीय क्षेत्र के चाय किसानों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों को  चाय पत्ती ढुलाई में भाड़ा खर्च में कमी आएगी जिस वजह से कम लागत में अधिक मुनाफा होगा।जिससे चाय किसानों में सम्रद्धि एवं खुशाली आएगी।



मौके पर मुख्य रूप से सीओ निश्चल प्रेम, पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधि फजले हक,सांसद प्रतिनिधि एहसान रजा, इमाम अली चिंटू, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष आजाद शाहिल , पैक्स अध्यक्ष अफसर आलम,सहित सैकड़ों चाय  किसान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें