Skp7news नवादा : खलिहान को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक वृद्ध महिला की गला दबाकर कर दी हत्या,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
नवादा(सुरेश राय)। जिले के गोविंदपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित थाली थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर गांव में सोमवार की शाम गांव के ही दबंगों ने खलिहान छीलने को लेकर हुई विवाद में 65 वर्षीय महिला चन्दवा देवी की गला दबाकर हत्या कर दिया। वृद्ध महिला की हत्या होने से पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई।
घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला कर्पूरी नगर गांव के स्व रूस्तम राम की 65 वर्षीय पत्नी चंदवा देवी है। मृतक महिला की पोती अंजली कुमारी ने बताया कि शाम को मेरी दादी खलिहान छील रही थी, उसी समय गांव के ही चंदन राम कुंदन राम, धर्मेन्द्र राम, निराली देवी तथा मीणा देवी आकर गाली गलौज करने लगे और मेरी दादी को खलिहान से वह अपना घर खींचकर ले गया, जहां सभी मिलकर गला दबाकर जान से मार दिया।
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पोती अंजली कुमारी के द्वारा दिए गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार हत्या आरोपी धर्मेन्द्र राम व मीणा देवी है, जिससे पूछताछ कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। शेष आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी करने में जुटी है।
घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ नीरज कुमार राय ने मृतक के परिजनों को परिवारीक लाभ के तहत 20 हजार रुपये सहायता राशि देकर आर्थिक मदद किया। चंदवा देवी की अचानक मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मंगलवार, 15 नवंबर 2022
Home
Unlabelled
Skp7news नवादा : खलिहान को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक वृद्ध महिला की गला दबाकर कर दी हत्या,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
Skp7news नवादा : खलिहान को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक वृद्ध महिला की गला दबाकर कर दी हत्या,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें