Skp7news नवादा : डीएम ने विभिन्न हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के परिजन को सात दिनों के अंदर आपदा राहत कोष की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
नवादा(सुरेश राय)। डीएम उदिता सिंह ने सदर अंचल के सीओ को आदेश दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रकृतिक आपदाओं के लिए अनुग्रह अनुदान भुगतान के लिए कुल 64 लाख रूपये उपलब्ध कराया गया है। उपलब्ध राशि को मृतक के आश्रितों को समुचित पहचान के उपरांत अनुग्रह अनुदान की राशि जांचोंपरांत पारदर्शिता के साथ (मृतक के निकटतम सदस्य को चार-चार लाख रूपये सात दिनों के अन्दर भुगतान करना सुनिश्चित करें तथा भुगतान के पश्चात उपयोगिता प्रमाण पत्र मुख्यालय में उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
अनुग्रह अनुदान राशि मृतक परिवार के निकटतम परिवार को दिया जायेगा। डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि सदर सीओ को मृतकों की सूची उपलब्ध करा दी गई है, जिसमें सड़क दुर्घटना में मौत का षिकार हुए वारिसलीगंज प्रखंड के बाघीबरडीहा निवासी पायल कुमारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ा ग्रामीण वृजनन्दन चौहान, नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया ग्रामीण ललिता देवी तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकुलाचक गांव निवासी सुबोध कुमार षामिल है।
वहीं वज्रपात की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए नारदीगंज थाना क्षेत्र के फल्डू ग्रामीण रामचन्द्र पासवान, हिसुआ थाना क्षेत्र के करमचक गांव निवासी सुबोध मांझी तथा अकबरपुर थाना क्षेत्र के खैराबुजुर्ग निवासी चन्द्रभूषण सिंह शामिल है। आग लगने से मौत होने वालों में अकबरपुर थाना क्षेत्र के तेयार ग्रामीण आशा देवी तथा कौआकोल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अनुष्का कुमारी के परिजनों को लाभ दिया जाना है।
तालाब में डूबने से मौत का शिकार हुए अकबरपुर थाना क्षेत्र के नान्हु बिगहा गांव निवासी तनिक यादव तथा मुफस्सिल थाना
गुरुवार, 3 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : डीएम ने विभिन्न हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के परिजन को सात दिनों के अंदर आपदा राहत कोष की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
Skp7news नवादा : डीएम ने विभिन्न हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के परिजन को सात दिनों के अंदर आपदा राहत कोष की राशि का भुगतान करने का दिया निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें