Skp7news नवादा : प्रशासन चली गांव की ओर के तहत शिविर का हुआ आयोजन,शिविर लगाकर समस्याओं का किया गया निष्पादन
नवादा(सुरेश राय)। बुधवार को डीएम उदिता सिंह के आदेशानुसार सदर प्रखंड के भदोखरा पंचायत के राजकृत मध्य विद्यालय भदोखरा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
आयेजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, राजस्व, नीलाम पत्रवाद, खनन, उत्पाद एवं मद्य निषेध, लोक शिकायत निवारण, आरटीपीएस, विकास, आपूर्ति, आईसीडीएस, शिक्षा, समाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना आदि से संबंधित स्टॉल लगाकर जन समस्याओं को सुना गया। षिविर में प्राप्त आवेदनों में आधे से अधिक आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन भी कर दिया गया।
डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि शिविर में सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास योजना का 102 आवेदन, आपूर्ति का 75, मनरेगा का 10, समाजिक सुरक्षा पेंशन का 25, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का 4, पंचायती राज विभाग 3, आरटीपीएस 18 तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मात्र एक आवेदन प्राप्त हुए। आयोजित शिविर में डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा ने सभी उपस्थित परिवादियों की समस्याओं को सुने और आधे से अधिक परिवाद पत्रों को ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया।
सदर बीडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि राजकृत मध्य विद्यालय भदोखरा को आकर्शक टेंट, मंच आदि का निर्माण किया। सभी परिवादियों के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायी गयी। शिविर में आने वाले परिवादी व्यवस्था से काफी खुश थे। जिला स्तरीय सभी अधिकारी उनके गांव में ही जाकर उनकी समस्याओं को सुना और निवारण किये।
डीपीआरओ ने बताया कि डीएम श्रीमती सिंह के निर्देश के आलोक में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को चयनित प्रखंडों के पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन कर स्थानीय �
गुरुवार, 3 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : प्रशासन चली गांव की ओर के तहत शिविर का हुआ आयोजन,शिविर लगाकर समस्याओं का किया गया निष्पादन
Skp7news नवादा : प्रशासन चली गांव की ओर के तहत शिविर का हुआ आयोजन,शिविर लगाकर समस्याओं का किया गया निष्पादन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें