Skp7news शेखपुरा : घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ एक कानूनगो और एक अमीन को शेखपुरा से किया गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ एक कानूनगो और एक अमीन को शेखपुरा से किया गिरफ्तार

Skp7news शेखपुरा : घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ एक कानूनगो और एक अमीन को शेखपुरा से किया गिरफ्तार

शेखपुरा :(ललन कुमार) : शेखपुरा जिला से जमीन सर्वे के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक कानूनगो संजीत कुमारऔर एक अमीन छोटे लाल सोनी को निगरानी की टीम ने सूचना सत्यापित के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिले के बरबीघा प्रखंड के तेउस पंचायत भवन में सर्वे का कैंप लगाया गया था। जहां किसानों के जमीन का सर्वे का कार्य चल रहा था।


इसी दौरान पटना से आई निगरानी की टीम ने सर्वे के नाम पर एक किसान से 70000 रूपये की वसूली करते एक कानूनगो और एक अमीन को रंगे हाथ दबोच लिया। दबोच कर उसे अपने साथ निगरानी टीम पटना ले गई है।


बता दें कि जिले में जमीन सर्वे के नाम पर किसानों से बगैर पैसा लिए कानूनगो और अमीन सर्वे कागज पर जमीन संबंधित सूचना अंकित नहीं करते थे। वाजिब जमीन रहने के बावजूद भी किसानों को विभिन्न तरह के त्रुटियां बताकर किसानों को दौड़ाया जाता था पैसे की अवैध वसूली के लिए। जिससे किसान परेशान होकर जिले के उच्चाधिकारियों तक इसकी सूचना दी।


 सूचना के बावजूद भी उन कानूनगो और सर्वे कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसानों की एक टीम ने इस कानूनगो और सर्वे कर्मचारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन तक किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि जिले में भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए निष्क्रिय पड़े निगरानी कोषांग को डीएम ने पुनर्गठित करते हुए सक्रिय करने का काम किया और इससे जुड़े अधिकारियों के मोबाइल नंबर को जनहित में जारी किया गया। अभी जिले का निगरानी को सॉन्ग भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए सक्रिय होता है कि उधर पटना की निगरानी 3 के द्वारा गिरफ्तारी की घटना को अंजाम दिया गया।


इधर निगरानी की टीम द्वारा एक कानूनगो और एक अमीन की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएम सावन कुमार ने भी की है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें मिली है कि निगरानी की टीम ने एक कानूनगो और एक अमीन को ₹70000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें