शेखपुरा : डीएम ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

शेखपुरा : डीएम ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,

शेखपुरा : डीएम ने तकनीकी पदाधिकारियों के की समीक्षा बैठक,
शेखपुरा(ललन कुमार) । आज मंगलवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम पथ निर्माण विभाग की समीक्षा की गई इस क्रम में पथ प्रमंडल शेखपुरा अंतर्गत कोयला से डीह कुसुम्भा भाया भदौसी पथ के मजबूतीकरण एवं उच्च स्तरीय आर॰सी॰सी॰ पुल निर्माण एवं शेखपुरा-सुमका पथ चौड़ीकरण का कार्य में खर्च का ब्यौरा दिया गया। लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा बैठक में बताया गया कि 23 आहर, पैन, तालाब, का जीर्णोद्धार का कार्य जारी है। जिसमें 20 स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। 123 पुराने राजकीय नलकूप सहित जिले में 177 नलकूप है जिसमें 74 नलकूप चालू अवस्था में है जबकि 103 विभिन्न कारणों से बंद है। बैठक में भवन प्रमंडल शेखपुरा द्वारा बताया गया कि वाजितपुर में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 03 सौ शैय्यावाले बालक छात्रावास एवं 02 सौ शैय्यावाले बालिका छात्रावास एवं एकेडमिक-सह-कर्मशाला भवन में फर्नीचर आपूर्ति एवं अधिष्ठापन का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर निर्माण कार्य भिन्न-भिन्न अवस्था में है। जबकि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शेखपुरा द्वारा बताया गया कि जिले के 712 वार्डों में से पी॰एच॰ई॰डी॰ द्वारा 547 वार्डों में जलापूर्ति की जा रही है। पुराने एवं बंद चापाकलों के स्थान पर नये चापाकलों का निर्माण कराया जा रहा है। इस हेतु 118 लक्षित चापाकलों के विरूद्ध 76 में भौतिक उपलब्धि हासिल की गई है। जिले में 2022-23 में 2788 चापाकलों की मरम्मति कराई गई है। जलापूर्ति के लिए विभाग के पास यद्यपि 14 टैंकर उपलब्ध है परंतु उपयोगी टैंकरों की संख्या-12 है। पंचायत सरकार भवन के लिए कुल 07 स्थलों का चयन किया गया है जिसमें 04 निर्माणाधीन अवस्था में है। जबकि 03 स्थल विवादित रहने के कारण उसका कार्य शुरू नहीं किया गया है। बैठक में पथ प्रमंडल शेखपुरा, लघु जल संसाधन विभाग शेखपुरा, भवन प्रमंडल शेखपुरा, ग्रामीण कार्य विभाग शेखपुरा, जल संसाधन विभाग शेखपुरा, विद्युत विभाग शेखपुरा, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शेखपुरा एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल शेखपुरा के पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें