Skp7news किशनगंज : सांसद ने अपने क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के लिए कम्युनिटी लाइब्रेरी एवं कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की किया मांग - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

Skp7news किशनगंज : सांसद ने अपने क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के लिए कम्युनिटी लाइब्रेरी एवं कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की किया मांग

Skp7news किशनगंज : सांसद ने अपने क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के लिए कम्युनिटी लाइब्रेरी एवं कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की किया मांग



किशनगंज (राजीव रंजन) । सांसद डॉ० मो० जावेद आजाद ने  बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जीविका) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी  राहुल कुमार से किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी  11 प्रखंडों में- 1. किशनगंज, 2.पोठिया, 3.ठाकुरगंज, 4.दिघलबैंक, 5.टेढ़ागाछ, 6.बहादुरगंज, 7. कोचाधामन, 8. अमौर, 9. बैसा, 10. बायसी और 11. डगरूआ में CLCDC केंद्रों की स्थापना की मांग की है।



इस कम्युनिटी लाइब्रेरी एंड कैरियर डेवलपमेन्ट सेंटर (CLCDC) फिजिकल और डिजिटल सेवाओं के साथ स्थापना से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षा से वंचित आर्थिक रूप से बेहद पिछड़े वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा, प्री-परेटरी कोर्सेज, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार प्रदान करने वाली कोर्सों की तैयारी सुनिश्चित की जा सकेगी।
             


 इस बाबत किशनगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत किशनगंज और पूर्णिया जिलों की सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन और सामुदायिक स्तर पर भी शिक्षा और सुविधाओं की दयनीय स्तर को देखते क्षेत्र अंतर्गत सभी 11 प्रखंडों में CLCDC केंद्रों (डिजिटल लाइब्रेरी) की स्थापना पर किशनगंज सांसद ने काफी जोर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें