Skp7news नवादा : वर्षों से चल रही जमीनी विवाद में दर्जनों राउंड फायरिंग, एक की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल, थानाध्यक्ष की लापरवाही से गई जान, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई को लेकर अड़े रहे
नवादा(सुरेश राय)। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार को वर्षों से चल रही जमीनी विवाद में दर्जनों राउंड गोलियां चली, जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। परिजनों ने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
इस गोलीकांड में मृतक एवं घायल व्यक्ति को परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां स्व मुंशी यादव के पुत्र 40 वर्षीय उदय यादव की मोत हो गई। वहीं बहादुरपुर गांव निवासी रूपन यादव के 27 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार को प्राथमिक उपचार बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया।
वहीं मृतक के बड़े भाई रूपन यादव ने बताया कि गोतिया नरेश यादव व छोटेलाल यादव से जमीनी विवाद विगत दो वर्षों से चल रहा है। बीते सप्ताह एलआरडीसी कोर्ट द्वारा जमीनी विवाद में हमलोगों की जीत हो गई, जिससे नरेश यादव एवं उसके परिजन हमलोगों को जान से मारने को लेकर योजनाएं बनाने लगे, इसको लेकर थानाध्यक्ष को नरेश यादव एवं उसके बेटे द्वारा हाथ मे हथियार लेकर गांव में घूमने का फुटेज भी दिया गया था, लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, उल्टे उन्होंने डांट-फटकार लगाकर कहा कि जब कोई मरेगा तब थाना आकर आवेदन देना।
मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार की दोपहर छोटे भाई उदय प्रसाद भैंस चरा रहा था. इसी बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से हमलोग घबरा गयें।जब खेत की तरफ देखा तो नरेश यादव का बेटा प्रदीप यादव, गनौरी यादव का बेटा नरेश यादव, छोटेलाल यादव, छोटेलाल यादव का बेटा सचिन यादव व पत्नी उषा देवी, नरेश यादव की पत्नी रेणु देवी व बेटी प्रीति कुमारी के अलावा नवादा से आये 10 से 12 गुंडे लोग मेरे भाई को लोहे के रड से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था।इसको बचाने गए अनीश कुमार के ऊपर भी प्रदीप यादव ने गोली चलाई. जिससे अनीश यादव गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। काफी हल्ला होने पर आसपास के लोग जूटे तो सभी लोग भाग खड़े हुए।
परिजनों की सहायता से दोनों को अनुमंडलीय अस्तपताल में भर्ती कराया गया, जंहा चिकित्सकों ने उदय को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के संझले भाई ने बताया कि प्रदीप यादव, नरेश यादव, छोटेलाल यादव के अलावा अन्य लोगों ने मुझपर भी गोलियां चलाई, लेकिन मैं किसी तरह बच गया। वहीं मेरे छोटे भाई उदय यादव की जान चली गई एवं भतीजा अनीश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि नरेश यादव के विरुद्ध पूर्व से रजौली थाना में लगभग 6 केस दर्ज है, जिसमें कुछ माह पहले ही वो जेल से बेल पर बाहर निकला है।
नरेश यादव के जेल से बाहर आते ही हमसभी को लगातार जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज किया जा रहा था, जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई थी। वहीं घटना के दिन भी थानाध्यक्ष को वीडियो कॉल करके सारी बातों से रू-ब-रू कराया गया। इसके बावजूद नरेश यादव से सम्भवतः पैसे लेकर थानाध्यक्ष ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।थानाध्यक्ष की लापरवाही से ही मेरे एक भाई की मौत हुई एवं भतीजा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना से पूर्व दो घंटो से सभी आरोपित गोलियां चला रहे थे, लेकिन समय पर प्रशासन नहीं पहुंच पाई।
वहीं अन्य परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक चौकीदार भी नरेश यादव एवं अन्य का साथ दे रहा था, जिससे आरोपियों का मनोबल और भी बढ़ जा रहा था।साथ ही पीड़ित परिजनों ने बताया कि मर्डर के बाद भी उक्त लोगों द्वारा घरों में ईंट-पत्थर चलाने में जुटे हैं। इतना के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है, हालांकि पुलिस को मर्डर की सूचना मिलते ही थाने में पदस्थापित एएसआई बीरेंद्र पासवान व एएसआई सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों द्बारा मांग किया जा रहा था कि जब तक वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तबतक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सुपुर्द नहीं करेंगे।
एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम सिहाग के मध्यस्थता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका है। एसडीपीओ प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था।परिजनों के विरोध के बाद समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ हीं पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा घटना में गोलीबारी की कोई सूचना नहीं है।फिर भी मामले की तह तक जाने के लिए जांच की जाएगी।
गुरुवार, 17 नवंबर 2022
Skp7news नवादा : वर्षों से चल रही जमीनी विवाद में दर्जनों राउंड फायरिंग, एक की मौत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें