Skp7news नवादा : डीएम ने शिविर लगा जनसमस्याओं का किया निपटारा,सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया कई निर्देश
नवादा(सुरेश राय)। प्रशासन चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गुरूवार को डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत के सेक्टर ए में प्रखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित षिविर में विभिन्न विभाग के 22 स्टॉल लगाया गया, जिसमें 324 आवेदन प्राप्त हुए।
डीएम के द्वारा 60 आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। डीएम श्रीमती सिंह ने स्वयं सभी स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित आमजनता की समस्याओं को यथाशीघ्र निवारण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उपस्थित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि माइक से एनाउन्स करें कि सुगर टेस्ट और बीपी की जांच निःशुल्क की जा रही है, इसके अलावा रोगियों को आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरित की जा रही है।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि जिन पंचायतों के वार्ड में नल-जल योजना का कार्य बाधित है, वहां पर एक सप्ताह के अन्दर चालू कराना सुनिश्चित करें। नावाडीह और चोरडीहा के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत किया कि नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शिक्षा विभाग के स्टॉल पर निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया गया कि इंटर विद्यालय चिरैला में शिक्षक नहीं जाते हैं, जिसपर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का डीपीओ माध्यमिक को निर्देश दिया गया। स्थानीय लोगों ने मुख्य रूप से विस्थापितों का पुर्नवास, सड़क की समस्या, स्कूल खोलने के लिए और बिजली से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए।
डीएम ने एसडीओ रजौली को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को अनुमंडल व जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय को स्थानांतरित कर यथाशीघ्र सभी ग्रामीणों की समस्याओं को निवारण करें। सभी आवेदनों पर संबंधित व्यक्तियों का मोबाईल नंबर भी अंकित करया गया है, जिससे की समाधान की सूचना उन्हें तत्काल दी जा सके। उन्होने स्वयं मंच पर दर्जनों व्यक्ति की समस्याओं को बड़े गौर से सुनें और ऑन स्पॉट निष्पादन भी कर दिया। विस्थापित को पुनर्वास के लिए अपर समाहर्ता को निर्देश दिये कि विशेष कैम्प लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को समाधान करायें।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आरटीपीएस का 1, शिक्षा विभाग का 8, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का 20, स्वास्थ्य विभाग का 6, सामाजिक सुरक्षा का 2, खनन का 1, सांख्यिकी का 1, राजस्व विभाग 21, मनरेगा 4, सहकारिता 1, ग्रामीण विकास विभाग 24, विद्युत विभाग 8, पंचायती राज विभाग 8, लोक शिकायत 2, सिंचाई विभाग 36, लोक स्वास्थ्य अभिलेख 4, महिला बाल विकास 2, बैंकिंग 1, नगर विकास 2, राजस्व 16, श्रम विभाग 2, ग्रामीण कार्य विभाग 1, पथ निर्माण 2, कल्याण 1, इसके अलावे पशुपालन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान आदि से भी कई आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में आने वाले सभी आम नागरिकों की समस्या को सुना गया और साथ ही साथ सरकार की जनोपयोगी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
बताया गया कि डीएम के निदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और गुरुवार को चयनित प्रखंडों के पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन कर स्थानीय लोगों के समस्याओं को ऑन स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है। शिविर में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साईबर क्राइम से बचने के उपाय के साथ-साथ महत्वकांक्षी एवं जन उपयोगी सरकार के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मौके पर डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा, अपर समाहर्त्ता उज्ज्वल कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ कारी प्रसाद महतो, जिला भूअर्जन पदाधिकारी मो मुस्तकीम, डीटीओ अनुराग कौशल, रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पियूष, डीसीएलआर रजौली मो जफर हसन, बीडीओ रंजीत कुमार, डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद तथा एसडीसी प्रियंका सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
गुरुवार, 17 नवंबर 2022
Home
नवादा
Skp7news नवादा : डीएम ने शिविर लगा जनसमस्याओं का किया निपटारा,सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया कई निर्देश
Skp7news नवादा : डीएम ने शिविर लगा जनसमस्याओं का किया निपटारा,सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया कई निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें