Skp7news नवादा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम
नवादा(सुरेश राय)। वारिसलीगंज-बरबीघा एसएच 83 पर जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना बाद में पास रहे बलबापर गांव के आक्रोशित युवकों ने सड़क पर शव को रखकर उक्त पथ में आवागमन दो घंटे तक अबरुद्ध कर उचित मुआबजा की मांग पर अड़ रहे।
घटना और सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच सडत्रक जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा बीडीओ के द्वारा मृतक के स्वजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक देने के बाद सड़क को जाम से मुक्त करा आवागवन बहाल कराया।
तत्पष्चात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के नेमचक ग्रामीण कारू राउत का 20 वर्षीय पुत्र चुनचुन राउत के रूप में हुई। बताया गया कि चुनचुन बलबापर गांव स्थित अपनी बहन का ससुराल आया था, जहां से लौटने के दौरान घटना घटी।
कैसे हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेंद्रा कंपनी के एक बगैर नंबर का तेज रफ्तार ट्रैक्टर बरबीघा की तरफ से वारिसलीगंज की ओर आ रही थी। वाहन काफी तेज गति में था इसी बीच शेरपुर मोड़ स्थित मेहता पेट्रोल पंप के पास बरबीघा की ओर जा रही एक बाइक को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। घटना में बाइक पर सवार युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया। फलतः सड़क पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृत युवक की पहचान नप के वार्ड संख्या 21 बलबापर ग्रामीण अजय राउत का पुत्र राजेश राउत का 20 वर्षीय साला चुनचुन राउत के रूप में किया। बताया गया कि मृतक बलवापर स्थित अपनी बहन के घर से बहनोई का बाइक लेकर अपना घर काशीचक थाना क्षेत्र के नेमचक गांव जा रहा था, तभी ट्रैक्टर ने युवक को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम
घटना बाद मृतक के बहन के ससुराल बलबापर गांव के सैकड़ों युवा घटना स्थल पर पहुंचकर सड़क पर ताड़ का गोला लगाकर आवागमन अबरुद्ध कर उचित मुआबजा की मांग करने लगे। इस क्रम में दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर के इंजन को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर इंजन में आग लगाने का प्रयास करने लगा, जिसे बलबापर गांव के बुद्धिजीवियों द्वारा समझा बुझाकर रोका गया।
सूचना बाद पहुंचा पुलिस प्रशासन
सड़क जाम की सूचना बाद पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी, बीडीओ पंकज कुमार तथा थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा समेत वारिसलीगंज के अन्य अधिकारी व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, जिसमें बलबापर गांव के बुद्धिजीवियों के सहयोग बाद मृतक के स्वजनों ने शव को उठाने की अनुमति दिया। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतक के स्वजन को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक दिया।
गुरुवार, 17 नवंबर 2022
Skp7news नवादा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें