Skp7news नवादा : सामूहिक आत्म हत्या के विरोध में वैश्य समाज का नवादा बंद रहा पूर्णतः सफल,सूदखोरों को कड़ी सजा दिलाने का किया मांग, शहर में निकाला कैंडिल मार्च - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 12 नवंबर 2022

Skp7news नवादा : सामूहिक आत्म हत्या के विरोध में वैश्य समाज का नवादा बंद रहा पूर्णतः सफल,सूदखोरों को कड़ी सजा दिलाने का किया मांग, शहर में निकाला कैंडिल मार्च

Skp7news नवादा : सामूहिक आत्म हत्या के विरोध में वैश्य समाज का नवादा बंद रहा पूर्णतः सफल,सूदखोरों को कड़ी सजा दिलाने का किया मांग, शहर में निकाला कैंडिल मार्च


नवादा(सुरेश राय)। नगर के न्यू एरिया मुहल्ला में किराये के मकान में रह रहे गुप्ता परिवार के द्वारा सामुहिक आत्म हत्या करने के विरोध में वैश्य समाज का नवादा बंद पूर्णतः सफल रहा। सुबह से ही शहर के व्यवसायियों ने स्वतः अपनी-अपनी दुकानों को बंदकर सड़कों पर उतरकर सूदखोरों के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे थे। इस घटना की निंदा हर तरफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। व्यवसायी वर्ग के लोगों ने जिला प्रशासन से सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है। इस दर्दनाक घटना को लेकर नगर में कैंडिल मार्च भी निकाला गया। वहीं नगर के प्रजातंत्र चौक और इंदिरा चौक पर दिवंगत गुप्ता परिवार को सामुहिक श्रद्धांजलि भी दिया गया।



 नवादा के इतिहास में यह घटना काला अध्याय के रूप में अंकित हो गया है, जिसकी जितनी भी भ्रत्सना की जाय कम है। गौरतलब हो कि दो दिनों पूर्व सूदखोरों से तंग-तबाह हो चुके 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता ने अपनी 47 वर्षीय पत्नी अनिता देवी, 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस, 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, 20 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी तथा 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी के साथ मिलकर जहर खाकर आत्म हत्या कर लिया था। इस घटना को लेकर शहर से लेकर गांव की गलियों तक कोहराम मचा हुआ। हर किसी की जुबान से सूदखोरों को फांसी की सजा दिलाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि इस घटना के एक माह पूर्व से ही मृतक परिवार सूदखोरों की प्रताड़ना से परेषान थे, जिसको लेकर उनका दुकान लगातार बंद था।



दुकान बंद रहने की बात से किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा समय आयेगा कि गुप्ता परिवार इस दुनिया से अलविदा कह देंगे। दिल दहलाने वाली इस घटना को लेकर वैश्य समाज के सुंदर साहू, रणविजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद साहू, रवि गुप्ता, कैलाश विश्वकर्मा, पवन कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता सहित बजरंग दल के जितेन्द्र प्रताप जीतू, तथा निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजीत कुमार आदि ने सूदखोरों के प्रति विरोध प्रदर्शन करते हुए सख्त सजा देने की मांग की है।


सहकारिता मंत्री, नवादा विधायक व एमएलसी ने मृतक के परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढ़स


नवादा पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, नवादा विधायक विभा देवी तथा एमएलसी अशोक यादव ने संयुक्त रूप से दिवंगत गुप्ता परिवार के परिजनों से मिलने पहुंचे, जहां मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है, ईश्वर उनके परिजनों को र्धर्य रखने की शक्ति दे। मंत्री श्री यादव ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश को देकर हर सम्भव मदद किया जायेगा। 


माले ने किया सूदखोरों व जिला प्रशासन का संयुक्त पुतना दहन


सामूहिक आत्म हत्या के विरोध में भाकपा माले ने भी शहर में आक्रोश मार्च निकालकर सूदखारों व जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। भाकपा माले के जिला सचिव भोला राम ने व्यवसायियों द्वारा आयोजित नवादा बंद में शिरकत करते हुए कहा कि आदमखोर सूदखोरों के विरूद्ध पुलिस प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक आत्म हत्या के लिए मजबूर करने वाले महाजनी सूदखोरों, जिनका नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं, उसकी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की शिथिलता को दर्शाता है।



 उन्होंने मृतक के परिजन को 50 लाख रूपये मुआवजा तथा उनकी सुरक्षा की मांग किया। इसके अलावा माले ने इस घटना की न्यायिक जांच का मांग किया है। मौके पर नरेन्द्र प्रसाद सिंह, सावित्री देवी, अजित कुमार मेहता, जगदीश चौहान, सुदामा देवी तथा प्रफुल पटेल आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें