Skp7news शेखपुरा : रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से कई गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, करेंगे रेल चक्का जाम
शेखपुरा (ललन कुमार)। बिहार के क्यूल- गया रेल खंड पर कुसुंभा हाल्ट के रेलवे क्रासिंग जो शेखपुरा जिले के कई गांवों के आवागमन के प्रमुख मार्ग है, उसे रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों ने जेसीबी से खुदाई कर और रेल पटरी पर बिछाए जाने वाले दर्जनों स्लैब को खड़ा कर अवरुद्ध कर दिया है जिससे मरीजों को ढोने वाले एंबुलेंस के आवागमन में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रेलवे क्रॉसिंग मानव रहित है। इसी क्रासिंग के मार्ग से होते हुए कई गांवों के ग्रामीण अपने जरूरत के समानों को खरीदने के शेखपुरा, नवादा, बिहार शरीफ समेत अन्य बाजारों को यात्री वाहनों से जाया करते हैं लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने क्रॉसिंग मार्ग पर बैरियर लगाने के बजाय इस आने जाने वाले मार्ग को बड़े बड़े गढ़े में तब्दील करते हुए उसे सदा के लिए बंद करवा दिया है ।इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों और मंत्रियों से मांग किया है कि इस क्रासिंग पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करते हुए आम नागरिकों के हित में बंद किए गए इस क्रासिंग को पुनः खोल दिया जाय।ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर रेलवे के इस मनमानी के खिलाफ आंदोलन और रेल चक्का जाम किया जाएगा
आपको बता दें कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ दिन पूर्व गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने से पूर्व ही रेलवे क्रॉसिंग पर बालू से लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से गया हावड़ा ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई थी ।इसी को लेकर अधिकारियों ने इस रेलवे क्रॉसिंग को तुगलकी फरमान जारी करते हुए सदा के लिए बंद कर दिया है।
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022
Home
शेखपुरा
Skp7news शेखपुरा : रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से कई गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, करेंगे रेल चक्का जाम
Skp7news शेखपुरा : रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से कई गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, करेंगे रेल चक्का जाम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें