Skp7news शेखपुरा : डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रहे गड़बड़झाला को निरीक्षण के क्रम में पकड़ा, आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही है निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 7 दिसंबर 2022

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रहे गड़बड़झाला को निरीक्षण के क्रम में पकड़ा, आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही है निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति

Skp7news शेखपुरा : डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्रों में चल रहे गड़बड़झाला को निरीक्षण के क्रम में पकड़ा, आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही है निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति


शेखपुरा (ललन कुमार)। डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में आज बुधवार को समेकित बाल विकास सेवाओं से संबंधित समाहरणालय के मंथन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। ऑगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। ऑगनबाड़ी केंद्र संख्या-20 तोयबीघा में निरीक्षण के क्रम में ऑगनबाड़ी केंद्र संचालन की स्थिति दयनीय थी। केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति कम थी, पंजी अद्यतन संधारित नहीं था। बच्चों के वजन मशीन उपलब्ध नहीं था। ईसीसीई अंतर्गत उपलब्ध खेल सामग्री केंद्र पर उपलब्ध नहीं था। बच्चे ड्रेस में उपस्थित नहीं थे। महिला पर्यवेक्षिका द्वारा केंद्र के निरीक्षण में रूचि नहीं ली जा रही है।  बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा केंद्र संचालन एवं महिला पर्यवेक्षिका के निरीक्षण की समीक्षा नहीं की जा रही है, जो अत्यंत खेदजनक है।


आज के निरीक्षण में पोषाहार की गुणवतापूर्ण नहीं रहने के कारण डीएम ने गहरी नाराजगी प्रकट की तथा सभी महिला पर्यवेक्षिका को सख्त निर्देश दिया गया कि निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति नहीं करें एवं अपने दायित्वों का निर्वहन विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में पारदर्शी तरीके से करें।
     

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत वर्तमान में 18517 लाभुकों को लाभ दिया गया है। वर्तमान में इस योजना में जिला का बिहार में तीसरा स्थान है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कुल 991 लाभुकों को इस वितीय वर्ष में पंजीकृत किया गया है। राज्य में 46 प्रतिशत के साथ शेखपुरा जिला को 10वॉं स्थान प्राप्त है। जिलान्तर्गत कुल 716 ऑगनबाड़ी केंद्र में से 210 ऑगनबाड़ी केंद्र अपना भवन में संचालित है जबकि 92 ऑगनवाड़ी केंद्र सामुदायिक भवन में, 34 ऑगनवाड़ी केंद्र विद्यालय में एवं 13 ऑगनबाड़ी केंद्र अन्य सरकारी भवनों में संचालित की जा रही है, जबकि 367 केंद्र गैर सरकारी भवन में संचालित किया जा रहा है। गैर सरकारी ऑगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण हेतु विभिन्न परियोजनाओं में 85 स्थानों पर भूमि चिन्हित की गई है जिनका अनापति प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी से लिया जाना है।
 


उप विकास आयुक्त द्वारा ऑगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित की जानेवाले सभी कार्यक्रमों को विभाग द्वारा दिये गये निदेशों के अनुसार करने का निर्देश दिया गया एवं सप्ताहिक समीक्षा रिपोर्ट से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया।


 बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शेखपुरा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं पी॰एम॰एम॰ भी॰वाई एवं एन॰एन॰एम॰समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें