लखीसराय : पुलिस ने किया मिनी गन फ़ैक्टरी का भंडाफोड़, 06 अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा देशी कट्टा समेत 05 तस्कर गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

लखीसराय : पुलिस ने किया मिनी गन फ़ैक्टरी का भंडाफोड़, 06 अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा देशी कट्टा समेत 05 तस्कर गिरफ्तार

लखीसराय : पुलिस ने किया मिनी गन फ़ैक्टरी का भंडाफोड़, 06 अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा देशी कट्टा समेत 05 तस्कर गिरफ्तार
लखीसराय (एसकेपी सेवन न्यूज़ संवाददाता)। लखीसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 6 अर्ध निर्मित पिस्टल, देसी कट्टा भी बरामद किया है। इसके साथ ही पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी ने बताया कि सोमवार को एस०टी०एफ० एस० ओ० जी०-3 की एक दल ने मेदनी चौकी थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। सूचना प्राप्त हुई है कि सलारपुर शमशान घाट के पास रामबालक बिन्द पे०- स्व० चमरू बिन्द, सा० बसगढ़ा बिन्द टोली थाना- मेदनी चौकी, जिला- लखीसराय अपने कुछ साथियों के साथ अवैध हथियार का निर्माण एवं बिक्री का कारोबार कर रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा इस सूचना से पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लखीसराय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें मेदनी चौकी थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० टीपू सुल्तान एवं सशस्त्र बल तथा एस0एस0बी0-32 कजरा के सहायक कमांडेंट शिवम मिश्रा एवं एस०एस०बी० बल को शामिल किया गया। गठित छापामारी दल एस०टी०एफ० एस० ओ० जी०-03 के साथ सलापुर शमशान घाट से सटा सुरक्षा बांध के पास छापेमारी की गई तो पाया गया कि वहाँ कुछ व्यक्ति झाड़ी में बैठा हुआ है, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। छापेमारी दल द्वारा पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार 05 व्यक्तियों का नाम व पता पूछने पर पाँचों व्यक्ति द्वारा अपना-अपना नाम 1. रामबालक बिन्दु पे०- स्व० चमरू बिन्द, 2. फलेश्वर बिन्द पे० नेभी बिन्द दोनों ग्राम बाँसगढ़ा बिन्द टोली, 3. मुकेश साव पे०-सुधीर साव, ग्राम- देवघरा, तीनों थाना मेदनीचौकी, जिला लखीसराय, 4. प्रदीप शर्मा पे०-बृ - बृजनन्दन शर्मा सा० खानकाड, थाना- कासिमबाजार, जिला मुंगेर एवं 5 अशोक पोद्दार पे० - विष्णुदेव पोद्दार सा०- परिहारा थाना- परिहारा जिला- बेगूसराय बताया गाय। सभी का विधिवत तलाशी ली गई तो फलेश्वर बिन्द के पास से एक देशी लोडेड कट्टा बरामद हुआ। उसके बाद जब छापेमारी दल द्वारा उक्त स्थल को सर्च किया गया तो अद्धनिर्मित 06 देशी पिस्टल, 16 गोली एवं पिस्टल का कल पूर्जा, पिस्टल बनाने का औजार एवं 04 मोबाईल बरामद हुआ, जिससे स्पष्ट हुआ कि उक्त सभी व्यक्ति मिलकर मीनी गन फैक्ट्री खोल अवैध हथियार का निर्माण कर रहे थे। उसके बाद सभी पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा बरामद सामान को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें