मोतिहारी : कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश
मोतिहारी(एसकेपी सेवन न्यूज़ संवाददाता)। कृषि विभाग से जुड़े संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिलेभर में औसत से लगभग 75% वर्षापात कम हुआ है ।मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत 4500 क्विंटल धान का बीज वितरण किया गया है।धान रोपनी लक्ष्य के अनुसार 69.38 % अच्छादित है ।
उन्होंने बताया कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है , प्राप्त आवंटित उर्वरक को प्रखंडों में पंचायतों के आधार पर समानुपातिक रूप से प्रखंड में आवंटित किया जाता है ।
उर्वरक कालाबाजारी पर प्रतिबंध लगाने हेतु 62 छापामारी की गई ,जिसमें तीन मामलों में अनियमितता पाए जाने वालों का लाइसेंस रद्द किया गया है ।जिलेभर में अनुज्ञप्तिधारी की संख्या उर्वरक 2543 ,बीज 1729 कीटनाशी 259 जिले भर में प्रगतिशील किसानों की संख्या 484783, ई केवाईसी से जुड़े किसानों की संख्या 411075 , ईकेवाईसी से वंचित किसान 73708 को शीघ्र जोड़ने का निर्देश दिया गया ।
कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत 87.07 %की उपलब्धि प्राप्त है।मुख्यमंत्री बागवानी मिशन अंतर्गत केला, आम लीची अमरूद की बागवानी हेतु उद्यान निदेशालय द्वारा आवेदन प्राप्त किया जा रहा है ।मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत मृदा नमूना जांच ,ऑनलाइन संग्रहित नमूनों की संख्या 20437, प्रयोगशाला को प्राप्त नमूना की संख्या 20062, विश्लेषित नमूनों की संख्या 20062, ऑनलाइन तैयार मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संख्या 108560, वितरित मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संख्या 108560जिले भर में मिट्टी जांच प्रयोगशाला ( मिनी लैब) की संख्या 7 है।
पशुपालन विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान की संख्या 2565 ,पशु चिकित्सा सेवा 39508, पशु औषधि उपलब्ध ( 35 प्रकार) ,पशुओं के ईयर टैगिंग 700000
जीविका समूह के दीदियों को फार्म, कृषि, पोल्ट्री, बकरी पालन, मछली पालन का लाभ प्रदान किया गया है ।
मंगलवार, 18 जुलाई 2023
मोतिहारी : कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें