शेखपुरा: अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शैक्षणिक छात्र 2025- 26 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

शेखपुरा: अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शैक्षणिक छात्र 2025- 26 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

शेखपुरा: अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शैक्षणिक छात्र 2025- 26 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
शेखपुरा ( ललन कुमार)। कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय शेखपुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रिक्त सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है । पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक है। 3 मार्च 2025 से 08 मार्च 2025 तक प्रवेश पत्र निर्गत किया जाएगा। 9 मार्च रविवार को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल परीक्षार्थी 21 मार्च 2025 से 29 मार्च2025 के बीच नामांकन करवा सकते है । इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो विभागीय वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जबकि ऑफलाइन आवेदन समाहरणालय स्थित जिला कल्याण शाखा में जमा किया जा सकता है। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने यह भी बताया कि वर्तमान में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय+2 विद्यालय में कक्षा-6 में 40, कक्षा-8 में 07 एवं कक्षा-9 में 40 छात्राओं का नामांकन हेतु चयन किया जाएगा । जिन्हें निशुल्क आवासन एवं शिक्षण प्रदान किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल संख्या 8340118263, 8271527488 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा समाहरणालय स्थित जिला कल्याण शाखा में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें