बिजली चोरी में एक महिला सहित 10 पर जुर्माना व प्राथमिकी - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

बिजली चोरी में एक महिला सहित 10 पर जुर्माना व प्राथमिकी

बिजली चोरी में एक महिला सहित 10 पर जुर्माना व प्राथमिकी
सरमेरा (नालंदा) विपिन कुमार। बिजली विभाग के छापेमारी दल ने चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक महिला सहित कुल दस लोगों को बिजली की चोरी करते रहेंगे हाथ पकड़ा है. इस संबंध में विभाग के जेइ जयप्रकाश चौधरी के लिखित बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिक दर्ज की गई है. प्राथमिकि के मुताबिक स्थानीय परनावां गांव निवासी कुंती देवी पर 27 हजार 43 रुपये, अखिलेश पासवान पर 33 हजार 262 रुपये, दुलारचंद पासवान पर 14 हजार 321 रूपये, पोझ गांव के मोहन महतो पर 16 हजार 656 रुपये, संजय पंडित पर 9 हजार 432 रुपये, बच्चा राम पर 10 हजार 611 रुपये, दिनेश राम पर 10 हजार 479 रुपये, अमरजीत कुमार पर 9 हजार 480 रुपये, तोड़ा गांव निवासी राज किशोरी तिवारी पर 18 हजार 787 रुपये, तथा धनावां बिगहा गांव के राजकुमार महतो पर 9 हजार 979 रुपये का जुर्माना कर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें