सड़क लूट मामले का पुलिस ने किया उदभेदन, लूटी गई राशि में 30 हजार व दो मोबाइल के साथ एक अंतरजिला समेत तीन अपराधी गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

सड़क लूट मामले का पुलिस ने किया उदभेदन, लूटी गई राशि में 30 हजार व दो मोबाइल के साथ एक अंतरजिला समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

एक माह पूर्व सड़क लूट मामले का पुलिस ने किया उदभेदन, लूटी गई राशि में 30 हजार व दो मोबाइल के साथ एक अंतरजिला समेत तीन अपराधी गिरफ्तार
नवादा(सुरेश राय)। एक माह पूर्व गया जिले के एक व्यवसायी से लूट मामले का पुलिस ने सफल उदभेदन किया है। पुलिस ने व्यवसायी से लूटी गई तीन लाख 23 हजार 90 रूपये में 30 हजार कैश, तीन मोबाइल और लूट की घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया है। इस सम्बन्ध में मंगलवार की शाम डीएसपी मुख्यालय इमरान परबेज ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को एक व्यवसायी जिले के वारिसलीगंज बाजार से तीन लाख 23 हजार 90 रूपये तगादा कर बाइक से गया लौट रहा था, तभी नवादा-जमुई पथ पर कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव के पास अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर तगादा की राशि लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी के लिखित आवेदन के अलोक में कादिरगंज थाना कांड संख्या-31/25 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए कादिरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि गठित टीम ने सटीक आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटजेंसी के आधार पर इस लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव निवासी अजय यादव का पुत्र गोलू यादव, बिशनपुर गांव निवासी सरयुग यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव तथा झारखंड राज्य अंतर्गत कोडरमा जिले के नासरगंज थाना क्षेत्र के बासोडीह गांव निवासी बाल्मीकि तिवारी का पुत्र पप्पू कुमार उर्फ पुरुषोत्तम शामिल है। उन्होंने बताया कि लूटी गई कैश में 30 हजार रूपये गोलू यादव के घर बलवा पर से बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफतार सभी अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें