शेखपुरा : बिहार सरकार ने बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर करने के लिए किया अनूठा पहल - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

शेखपुरा : बिहार सरकार ने बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर करने के लिए किया अनूठा पहल

शेखपुरा : बिहार सरकार ने बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर करने के लिए किया अनूठा पहल
शेखपुरा (ललन कुमार) बिहार सरकार ने बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत राज्य भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार प्रदान करने एवं बेरोजगारी दर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 फरवरी 2025 (बुधवार) को खोल दिया गया है, जो 05 मार्च 2025 तक खुला रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस बेवसाईट www.udhyami.bihar. gov.in पर निर्धारित समय तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसकी जानकारी देते हुए जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री सुजात ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में लगभग 60 हजार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय लाभ मिलने की सम्भावना है जो पिछले वर्ष से अधिक है। इससे लगभग 70 हजार लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है। चयन प्रक्रिया- कम्प्यूटरीकृत रेन्डमाईजेशन के तहत किया जाएगा। प्रत्येक चयनित लाभुकों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए दो लाख रूपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा। जो लाभुकों को वापस नहीं करना होगा। जिसके लिए मापदण्ड इस प्रकार है - ★ आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए। ★ आवेदक का आयु सीमा 18 से 50 वर्श होना चाहिए। ★ आवेदक के परिवार की मासिक आय 6000 से कम होनी चाहिए। ★ आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री उद्यमी योजना या बिहार ★ लघु उद्यमी योजना का लाभार्थी नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन किए जाने हेतु निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक होगा - ★ मासिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत)। ★ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र। ★ आधार कार्ड। ★ आयु सत्यापन संबंधित दस्तावेज (मैट्रिक सर्टिफिकेट जिसपे जन्म तिथि अंकित हो/जन्म प्रमाण-पत्र/पैन कार्ड/आधार कार्ड) । ★ बैंक पासबुक । ★ बैंक स्टेटमेंट पिछले 6 महिने का। ★ अभ्यर्थी का लाइव फोटो। ★ अभ्यर्थी का हस्ताक्षर। नोट: योजना के संबंध में अन्य किसी प्रकार की जानकारी टोल फ्री नम्बर-18003656214 पर एवं इमेल आई०डी० -supportbluy@bihar.gov.in पर सहायता ली जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें