कैमूर : चार वारंटी के साथ एक पियक्कड़ गिरफ्तार , भेजा गया जेल
कैमूर : (मंनु कुमार सिंह) - कैमूर जिला के सोनहन थाना पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी में सोनहन थाना क्षेत्र के मीव गांव निवासी तिलकधारी साह का पुत्र बिगाऊ साह व दो वारंटी सैथा गांव निवासी पारसनाथ बिंद का पुत्र विक्रमा बिंद तथा नन्हक बिंद जबकि सुखारीपुर गांव निवासी राम बदन राम का पुत्र पारण राम शामिल हैं। जिसे पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
वही बताया गया कि सोनहन थाना 112 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के बहुवन गांव निवासी गंगा बिंद का पुत्र छोटे लाल प्रसाद बताया जाता हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट पर चार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है और गुप्त सूचना प्राप्त होने पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया गया ।मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
कैमूर : चार वारंटी के साथ एक पियक्कड़ गिरफ्तार , भेजा गया जेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें