सरमेरा : ठगी की फिराक में लगे ठग को पुलिस ने दबोचा - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

सरमेरा : ठगी की फिराक में लगे ठग को पुलिस ने दबोचा

सरमेरा : ठगी की फिराक में लगे ठग को पुलिस ने दबोचा
सरमेरा (नालंदा) विपिन कुमार। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय के ठीक सामने एसबीआई एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक फ्रॉड को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फ्रॉड पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के कुम्हरा गांव निवासी मनु शेखर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार है. तलाशी के क्रम में गिरफ्तार ठग के पास से एक फर्जी एटीएम कार्ड तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पूछताछ में गिरफ्तार ठग ने अपना जुर्म कबूल किया है. कहा है कि फर्जी तरीके से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम से राशि की निकासी किया करता था. बरामद मोबाइल का डिटेल खंगाला जा रहा है. साथ ही इसके अपराधीक गतिविधि का पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा किसी अन्य साइबर गिरोह के साथ इसके कनेक्शन का पता किया जा रहा है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार ठग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें