सरमेरा : महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
सरमेरा (नालंदा) विपिन कुमार। आगामी 26 फरवरी को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को सरमेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार ने की.
इस मौके पर योगदान देने के बाद से अपनी पहली बैठक में उपस्थित लोगों से परिचय के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अमनचैन कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने वाले लोगों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी. बैठक में शिवरात्रि पर्व पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में होने वाले शिव पार्वती विवाह के आयोजन संबंधि गहन जानकारी ली. उन्होंने लोगों से अपील की है कि धार्मिक पवित्रता को ध्यान में रखकर आपसी सहयोग व तालमेल के साथ आयोजन को सफल बनाने की पहल करें.
उपस्थित लोगों ने अपने-अपने स्तर से सहयोग करने का वादा करते हुए थानाध्यक्ष को आस्वस्थ कराया. इस अवसर पर ध्रुव कुमार सिंह, सरपंच रवेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि सुनील पासवान, भाजपा नेता आनंद शंकर उर्फ चीक्कू, कमाल अनवर, चंदन कुमार एवं पंकज सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, थानाकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे.
रविवार, 23 फ़रवरी 2025
सरमेरा : महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें