पूर्व सड़क लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा , लूटी गई मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

पूर्व सड़क लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा , लूटी गई मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

एक माह पूर्व सड़क लूट मामले का पुलिस ने किया उदभेदन - लूटी गई मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
नवादा(सुरेश राय)। एक माह पूर्व जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट मामले का पुलिस ने सफल उदभेदन किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास लूटी गई दो मोबाइल बरामद किया है। इस संबंध में गुरूवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया कि 22 जनवरी 2025 को थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र रौशन कुमार से वारिसलीगंज-खराट पथ पर दौलतपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास तीन-चार की संख्या में रहे अपराधियों ने मोबाइल, 15 हजार रूपये तथा सोने का चैन लूट लिया था। इस बाबत पीड़ित के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-47/25 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले को एसपी ने गंभीरता के साथ लेते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का आदेश दिया। टीम में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष तथा डीआईयू टीम को शामिल गया था। उन्होंने बताया कि गठित टीम ने सटीक आसूचना संकलन एवं ह्यूमन इंटजेंसी के आधार पर इस लूट कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर शेखपुरवा गांव निवासी स्व भरत यादव का 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार तथा योगेन्द्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र राजबलभ कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई दो मोबाइल बरामद किया गया है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि गिरफतार सभी अभियुक्तों ने इस घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें