चोरी का आरोप लगा भीड़ ने दो युवकों को जमकर किया पिटाई, एक की मौत, एक जख्मी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
नवादा(सुरेश राय)। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में चोरी के आरोप लगाकर भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी विनोद प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक गांव के ही अवधेा प्रसाद का पुत्र प्रवेश कुमार अवधेश है। जख्मी प्रवेा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को तथाकथित चोरी करते हुए पकड़ लिया था। उसके बाद गुरूवार को गांव में लगी पंचायत में दोनों युवक को बुलाकर भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दिया। घटना की जानकारी बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए ाव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जानकारी हमलोगों को मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव पड़ा है और दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी है, जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं सदर अस्पताल में इलाजरत युवक ने बताया कि चोरी के आरोप में दोनों की पिटाई की गई है। फिलहाल जख्मी के बयान पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और परिवार अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सदर एसडीपीओ-टू सुलील कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल कई और आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
बता दें कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर 10 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अभिनव धीमन के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार, शम्भू प्रसाद का पुत्र रवि रंजन कुमार, रामवारण प्रसाद का पुत्र पंकज कुमार तथा कृष्णा महतो का पुत्र भरत कुमार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025
Home
नवादा
चोरी का आरोप लगा भीड़ ने दो युवकों को जमकर किया पिटाई, एक की मौत, एक जख्मी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी का आरोप लगा भीड़ ने दो युवकों को जमकर किया पिटाई, एक की मौत, एक जख्मी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें