कैमूर : स्नेहा कुशवाहा को इंसाफ दिलाने को लेकर कैंडल मार्च - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

रविवार, 23 फ़रवरी 2025

कैमूर : स्नेहा कुशवाहा को इंसाफ दिलाने को लेकर कैंडल मार्च

कैमूर : स्नेहा कुशवाहा को इंसाफ दिलाने को लेकर कैंडल मार्च
मंनु कुमार सिंह - कैमूर - रामगढ विधानसभा के जनमानस द्वारा रविवार को स्नेहा कुशवाहा की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरा। कैंडल मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिसमे लोगों ने कहा कि बिहार की बेटी स्नेहा कुशवाहा की दरिंदों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। सरकार से मांग करते हैं कि जिन दरिंदों ने बिहार की बेटी की हत्या की है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। घटना में संलिप्त दोषी को फांसी की सजा दी जाए। कैंडल मार्च में सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। कैंडल मार्च में शामिल सभी लोगो ने अपने हाथों में तख्तियां लिए बहन स्नेहा को न्याय दो- न्याय दो, हत्यारो को फांसी दो, नहीं सहेंगे बेटी पर वार, बंद करो ये अत्याचार, सरकार के दम पर तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर शेषनाथ सिंह, शांतनु सिंह, राजिंद्र सिंह कुशवाहा, अरविंद गुरुदेव, पंकज शाक्य, सिद्धनाथ मौर्य, सुरेंद्र मौर्य , संजय मौर्य, उज्ज्वल सिंह राठौर, राजकुमार सिंह, योगेंद्र सिंह मुखिया, सुशील सिंह कुशवाहा, त्रिभुवन राम, दिलीप राय, दिलशाद हुसैन, प्रदीप मुखिया, मुन्ना कुशवाहा, बिक्रमा सिंह, जितेंद्र कुशवाहा , विकास कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, बृजमोहन राम एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें